'डॉन 3' छोड़ने को लेकर विवादों में घिरे रणवीर सिंह मंगलवार (26 मई) को चुपचाप कर्नाटक के मां चामुंडेश्वरी मंदिर में पहुंचे। मैसूरु के ऐतिहासिक मां चामुंडेश्वरी मंदिर में उन्होंने दर्शन किया और कांतारा कांड को लेकर माफी मांगी।
रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट की छप्परफाड़ सफलता के बाद नकारात्मक वजहों से रणवीर सिंह सुर्खियों में छाए हुए हैं। पहले उन्होंने फिल्म 'कांतारा' में मां चामुंडेश्वरी की नकल करके कुछ लोगों को नाराज कर दिया और और फिर बाद में 'डॉन 3' से अपने हाथ खींचकर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी नाराज कर लिया है।
अब उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मंगलवार (26 मई) की सुबह रणवीर सिंह को फिल्म 'कांतारा' की मिमिक्री (नकल) विवाद को शांत करने के लिए मैसूरु के चामुंडेश्वरी मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए देखा गया।
ANI की रिपोर्ट में चामुंडेश्वरी क्षेत्र विकास प्रबंधन के सचिव एम.जे. रूप के हवाले से बताया गया कि अभिनेता रणवीर सिंह सुबह 7:30 बजे चामुंडेश्वरी हिल्स पहुंचे। वह एक सामान्य श्रद्धालु की तरह मंदिर परिसर में बैठे और उन्होंने पूजा-अर्चना की।
Read Also | क्या रणवीर सिंह को 'डॉन 3' छोड़ने की मिली सजा? फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE का बड़ा एक्शन!
इस दौरान रणवीर सिंह का चेहरा पूरी तरह से शांत नजर आया। सादगी भरे कपड़ों में वह किसी सामान्य श्रद्धालु की तरह ही मंदिर में पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। मंदिर के अंदर जाकर उन्होंने देवी चामुंडेश्वरी का आर्शीवाद लिया।
बाद में मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने उन्हें पहचाना और उनका सत्कार किया। बताया जाता है कि मंदिर में वह जमीन पर बैठे नजर आए और इस दौरान वह चुप ही रहे।
Mysuru, Karnataka | Actor Ranveer Singh visited Chamundeshwari Temple and offered prayers here.
— ANI (@ANI) May 26, 2026
Chamundeshwari Kshetra Development Authority Secretary M.J. Roop says, "Actor Ranveer Singh arrived at Chamundeshwari Hills at 7:30 am like a regular devotee and sat in the temple pic.twitter.com/oAfqe8y6CI
इस दौरान रणवीर सिंह का चेहरा पूरी तरह से शांत नजर आया। सादगी भरे कपड़ों में वह किसी सामान्य श्रद्धालु की तरह ही मंदिर में पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। मंदिर के अंदर जाकर उन्होंने देवी चामुंडेश्वरी का आर्शीवाद लिया।
बाद में मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने उन्हें पहचाना और उनका सत्कार किया। बताया जाता है कि मंदिर में वह जमीन पर बैठे नजर आए और इस दौरान वह चुप ही रहे।
गौरतलब है कि पिछले साल (2025) में एक फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में रणवीर सिंह शामिल होने पहुंचे थे जहां उन्होंने फिल्म 'कांतारा' के लिए ऋषभ शेट्टी के परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की।
हालांकि उन्होंने उनकी तारीफ में ही उस दौरान माता चामुंडेश्वरी की मिमिक्री की थी लेकिन उन्होंने माता चामुंडेश्वरी को अंजाने में ही 'Ghost' यानी भूत कहकर संबोधित किया था। उनके इस बर्ताव का श्रद्धालुओं ने बुरा मान लिया था। विवाद बढ़ने के बाद जब रणवीर सिंह ने माफी मांगी तो उनसे मां चामुंडेश्वरी के दर्शन करने के लिए कहा था।
बता दें, रणवीर सिंह का मां चामुंडेश्वरी मंदिर का यह दौरा FWICE द्वारा उनपर बैन लगाने के अगले दिन होने की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'डॉन 3' से अपने हाथ खींच लेने की वजह से फरहान अख्तर उनसे काफी नाराज हो गए हैं। उनकी शिकायतों पर ही FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगाया है।