🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

तरबूज और पपीते के ये आसान घरेलू फेस पैक, जो देंगे पार्लर जैसा निखार

गर्मी में फ्रुट फेशियल करने का मन बनाया है तो यकीन मानें इनमें मौजूद एंजाइम, विटामिनों और एंटी ऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देंगे।

By Moumita Bhattacharya

May 26, 2026 17:35 IST

गर्मी का सीजन शुरू होते ही मार्केट में पपीता और तरबूज जैसे मौसमी फलों की भरमार लग जाती है। गर्मी के मौसम में शरीर को हाईड्रेशन देने के साथ-साथ त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में भी ये मौसमी फल बड़े ही कारगर साबित होते हैं।

अगर आपने गर्मी में फ्रुट फेशियल करने का मन बनाया है तो यकीन मानें इनमें मौजूद एंजाइम, विटामिनों और एंटी ऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देंगे। साथ ही यह केमिकल रहित एक प्रक्रिया है जिसे आप घर पर अपनी सुविधानुसार कभी भी कर सकती हैं।

आईए सौन्दर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन से जान लेते हैं कि पपिता और तरबूज जैसे मौसमी फलों का उपयोग कर आप घर पर फ्रुट फेशियल कैसे कर सकेंगी!

पपीता फेस पैक

  1. एक कटोरी में पके हुए पपीते की कुछ स्लागइस को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब मैश किए हुए पपीते में 1 चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर अच्छा पेस्ट बना लें। इस मिश्रण में 1 या 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल और आवश्यकतानुसार गुलाबजल डाल लें।

इस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा कर आधा घण्टा बाद गुनगुने साफ पानी से धो डालें। इस मास्क को नियमित रूप से लगाने से आपकी त्वचा में चमकदार और मुलायम बन जाएगी।

Read Also | स्किन केयर की दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग है कोलेजन मास्क, जानिए घर पर कैसे चुटकियों में बना सकेंगी यह मास्क!

  1. एक कटोरी में दो चम्मच पपीता मैश कर लें। इसमें 2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच चावल का आटा मिला लें। सभी चीज़ों को अच्छे से मिला कर पेस्ट तैयार कर लें।

इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर प्राकृतिक रूप से सूखने दें। जब यह पूरी तरह सुख जाए तो चेहरे को ताजे साफ पानी से धो डालें। इस फेस पैक को आप सप्ताह में दो से तीन बार लगा सकती हैं।

  1. आधा कप मैश किए हुए पपीता में 2 चम्मच दही मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट लगाएं और फिर धोकर साफ कर लें। इससे चेहरे को ठंडक मिलती है और स्किन निखरी हुई दिखती है।
  2. एक कप मैश किए हुए पपीता में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाए। 15 मिनट बाद चेहरे को धो डालें। इस फेस पैक को लगाने पर स्किन को एंटी बैक्टीरियल गुण भी मिलते हैं।

तरबूज फेस मास्क

  1. एक चमच्च बेसन में एक चमच्च दूध और आधा चमच्च तरबूज का रस मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। जब फेस पैक आधा सूख जाए तो ताजा पानी से धो डालिये। इसे नियमित रूप से लगाने पर चेहरे की रंगत में सुधार होगा और त्वचा ग्लो करने लगेगी।
  2. तरबूज के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ मिनटों तक इसे लगा छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो डालें।

Read Also | सन टैन से छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये आसान से घरेलू उपाय, तेज धूप में भी निखरी दिखेंगी आप

तरबूज का जूस

तरबूज का जूस एक अच्‍छा स्‍किन टोनर है और रूखेपन को कम भी करता है। यह त्‍वचा को ठंडक, रिफ्रेश और कोमल बनाता है। इसका रस चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें।

कई तरह के फल जैसे केला, सेब, पपीता और संतरा जैसे फलों को मिक्‍स कर मास्‍क बना लें। इसे चेहरे पर लगभग 30 मिनट तक लगा छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे न सिर्फ चेहरे के डेड स्किन साफ हो जाते हैं बल्कि सन टैनिंग की समस्या भी दूर होती है।

Articles you may like: