🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लिफ्ट की रस्सी टूटकर 3 कर्मचारी बुरी तरह घायल

रखरखाव के कार्यों की वजह से पिछले कई दिनों से इस लिफ्ट को बंद रखा गया था। उसकी रस्सी ही टूट जाने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें एयरपोर्ट के 3 कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए।

By Moumita Bhattacharya

May 26, 2026 15:32 IST

कोलकाता एयरपोर्ट पर लिफ्ट की रस्सी टूट जाने से मंगलवार (26 मई) को बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 3 कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी मिली है। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि यह हादसा रखरखाव के काम के दौरान हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के कारणों की जांच एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी कर रहे हैं। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना 26 मई (मंगलवार) की दोपहर को करीब 1 बजे लिफ्ट नंबर 34 में घटी। बताया जाता है कि रखरखाव के कार्यों की वजह से पिछले कई दिनों से इस लिफ्ट को बंद रखा गया था।

Read Also | NRS अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 36.5 cm का विशाल ट्यूमर निकालकर बचायी मरीज की जान

बता दें, कोलकाता एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक डिपार्चर में विमान तक पहुंचने के लिए एयरोब्रिज और बस दोनों तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। एयरोब्रिज से होकर विमान में प्रवेश करने के लिए एयरपोर्ट के दूसरी मंजिल पर जाना पड़ता है। वहां पहुंचने के लिए एस्केलेटर के साथ-साथ लिफ्ट की भी व्यवस्था है।

एयरोब्रिज तक जाने के लिए ही लिफ्ट नंबर 34 का इस्तेमाल किया जाता है। उसकी रस्सी ही टूट जाने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें एयरपोर्ट के 3 कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए।

इस हादसे के बाद एक बार फिर से कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा बड़े सवालों के घेरे में हैं।

Articles you may like: