🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मनोज कुमार अग्रवाल की जगह पश्चिम बंगाल की नई CEO नीलम मीणा नियुक्त

सत्ता परिवर्तन के बाद मनोज कुमार अग्रवाल को बंगाल के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

By Moumita Bhattacharya

May 25, 2026 19:39 IST

पश्चिम बंगाल की नई मुख्य निर्वाचरण अधिकारी (CEO) के तौर पर नीलम मीणा को नियुक्त किया गया है। उन्हें मनोज कुमार अग्रवाल की जगह पर इस पद पर नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार अग्रवाल के तत्वावधान में ही बंगाल विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ था जिसमें बहुमत के साथ जीतकर भाजपा ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया है।

सत्ता परिवर्तन के बाद मनोज कुमार अग्रवाल को बंगाल के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। अब उनकी जगह पर CEO के तौर पर नीलम मीणा की नियुक्ति हुई है।

Read Also | नगर पालिका भर्ती घोटाला: ‘काउंसलर कोटा’ से नौकरी बांटने का आरोप, ईडी का दावा-सुजीत बसु ‘मास्टरमाइंड’

बता दें, नीलम मीणा वर्ष 1998 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर की IAS अधिकारी हैं। पिछले 28 सालों से अधिक समय से उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह किया है। राज्य प्रशासन की वह काफी वरिष्ठ अधिकारी हैं। अब उन्हें CEO की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इस बाबत 25 मई (सोमवार) को ही राष्ट्रीय चुनाव आयोग से एक विज्ञप्ति जारी कर घोषणा कर दी गयी है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी राहुल शर्मा द्वारा जारी किए गए इस पत्र में बताया गया है कि पूर्व CEO मनोज कुमार अग्रवाल की जगह पर अब बंगाल चुनाव आयोग में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी नीलम मीणा संभालने वाली हैं।

Articles you may like: