तृणमूल कांग्रेस सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के 188 ए हरिश मुखर्जी रोड स्थित घर 'शांतिनिकेतन' में कोलकाता पुलिस की टीम पहुंची। आश्चर्य की बात यह रही कि पुलिसकर्मियों को उनके घर से एक टीवी लेकर बाहर जाते हुए देखा गया।
सोमवार (25 मई) की शाम को अचानक क्यों पुलिस अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंची इस बारे में समाचार लिखे जाने तक लालबाजार (कोलकाता पुलिस मुख्यालय) की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
बता दें, 25 मई की शाम को 3 पुलिसकर्मियों को इस घर में प्रवेश करते हुए देखा गया। कुछ मिनट के लिए बाहर निकलने के बाद वे फिर से घर के अंदर गए। इसके थोड़ी देर बाद ही पुलिस कर्मी 3 टीवी सेट लेकर बाहर निकल आए।
Read Also | फलता का चुनाव परिणाम घोषित होते ही शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज, डायमंड हार्बर मॉडल बना 'हार-बार मॉडल'
एक गाड़ी में तीनों टीवी सेट को रखकर पुलिस की टीम वहां से चली गयी। बता दें, इस घर के बाहर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। क्या उन कैमरों की फुटेज इस टीवी सेट पर देखा जाता था? इस संबंध में कोलकाता पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है।
#WATCH | West Bengal | Kolkata police leave from the residence of TMC National General Secretary Abhishek Banerjee. pic.twitter.com/pgasm6lCOw
— ANI (@ANI) May 25, 2026
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही कोलकाता नगर निगम में 188 ए हरिश मुखर्जी रोड पर 'लिप्स एंड बाउंड्स' नामक एक कंपनी को अवैध निर्माण से संबंधित नोटिस भेजा था।
निजी कंपनी 'लिप्स एंड बाउंड्स' के कई घरों पर वह नोटिस भेजा गया था। इस बारे में जब मीडिया ने अभिषेक बनर्जी से सवाल पूछा था तो उन्होंने कहा था, 'जो यह सवाल पूछ रहे हैं, वे पहले नगर निगम से जाकर पूछे कि कौन सा हिस्सा अवैध है। पहले वह जवाब दे, फिर मैं प्रश्नों का उत्तर दूंगा।'