🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पटना में कहां बन रहा प्रशांत किशोर का आश्रम, अगले बिहार चुनाव के लिए यहीं से बनाएंगे प्लान ?

पीके ने पटना से 45 किलोमीटर दूर अपना नया ठिकाना बनाया है। वे पूर्व सांसद उदय सिंह के घर से निकल कर जनसुराज के नए कैंप में रह रहे हैं। इसे उन्होंने बिहार नवनिर्माण आश्रम नाम रखा है

By लखन भारती

May 25, 2026 16:03 IST

पटना: बिहार चुनाव 2025 में खाता भी न खोल पाने वाली जनसुराज पार्टी के सर्वेसर्वा प्रशांत किशोर एक नई रणनीति बनाने में लग गए हैं। प्रशांत ने पटना से करीब 45 किलोमीटर दूर अपना नया ठिकाना बनाया है। अब वे पूर्व सांसद उदय सिंह के घर से निकल कर जनसुराज के नए कैंप में रह रहे हैं। इसे उन्होंने बिहार नवनिर्माण आश्रम नाम दिया है। अभी ये फिलहाल बन रहा है और इसे बनने में ही 3-4 महीने का वक्त लगेगा। प्रशांत किशोर का प्लान है कि अगले बिहार चुनाव तक सारी चुनावी रणनीतियां यहीं बनेंगी।

इस नए आश्रम में क्या-क्या है ?

IT पटना के पास बन रहे इस कैंप को पूरी तरह से तैयार होने में करीब 3 से 4 महीने का वक्त लगेगा। पार्टी की मीटिंग यहीं होगी, 4 बड़े सेंटर बनाए जा रहे हैं जहां कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। 1 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का टारगेट है। पहले फेज में 40-50 मड हाउस बनाए जा रहे हैं। 18 कट्ठे में कैफेटेरिया बनाया जा रहा है। 500 से 600 लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था की जा रही है। विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद प्रशांत किशोर अगले चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। इसका केंद्र यही आश्रम होगा।

पहले भी प्रशांत किशोर ने बनाया था कैंप

प्रशांत किशोर ने इस तरह का कैंप बनाने की कोशिश पिछले साल भी की थी। उन्होंने पटना के मरीन ड्राइव के किनारे LCT घाट के पास एक कैंप बना रहे थे। तब प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी थी। प्रशासन का कहना था कि प्रशांत ने इसकी अनुमति नहीं ली है इसलिए अब जनसुराज ने अम्हरा में अपना कैंप लगाया है। हालांकि पार्टी से जुड़े कई नेता यह कह रहे हैं कि अभी शेखपुरा हाउस में उनका आना-जाना रहेगा, लेकिन वे ज्यादातर समय कैंप में ही देंगे।

Articles you may like: