🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जल्द करवट बदलने वाला है मौसम, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में बारिश दिलाएगी उमस वाली गर्मी से राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 27 मई से दक्षिण बंगाल में बारिश होने की पूरी संभावना है।

By Moumita Bhattacharya

May 26, 2026 11:06 IST

पिछले कई दिनों से बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे दक्षिण बंगालवासियों का इंतजार आखिरकार समाप्त होने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 27 मई से दक्षिण बंगाल में बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही कालवैशाखी की संभावना भी जतायी गयी है।

हालांकि मंगलवार को उमस वाली गर्मी परेशान करेगी लेकिन तेज हवाओं की वजह से गर्मी थोड़ी कम महसूस हो सकती है।

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में उमस से मिलेगी राहत

मंगलवार की सुबह से कोलकाता में काले बादल अपना डेरा जमाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बुधवार (27 मई) से बारिश हो सकती है। मंगलवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से क्रमशः 2.7 डिग्री अधिक और 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Read Also | 2 जिलों को छोड़कर बंगाल में फिर से VB G-RAMG योजना को जल्द शुरू करने का निर्देश

बात अगर दक्षिण बंगाल के दूसरे जिलों की करें तो आद्रता अधिक रहने की वजह से उमस परेशान करेगी लेकिन बुधवार से बीरभूम, मुर्शिदाबाद, झारग्राम, पश्चिम मिदनापुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्धमान आदि में मौसम बदलने वाला है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तेज बारिश के साथ कालवैशाखी की आंधी मौसम में ठंडक लाएगी।

उत्तर बंगाल में कम होगा बारिश का प्रकोप

दूसरी तरफ उत्तर बंगाल में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। मंगलवार को जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, कुचबिहार आदि जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार (27 मई) से उत्तर बंगाल की बारिश में थोड़ी कमी आ सकती है।

Articles you may like: