🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आज का राशिफल: शुक्ला दशमी में रवि योग के साथ सिद्धि योग, भाग्य रेखा क्या बता रही है ?

वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्यैष्ठ शुक्ला दशमी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज सिद्धि योग और व्यातीपात योग का प्रभाव रहेगा। जानिए यहां, आज का दिन किस राशि के लिए कैसा बीतेगा।

By Posted by: लखन भारती

May 26, 2026 06:36 IST

आज का राशिफल मंगलवार 26 मई 2026 (Horoscope Today)। चंद्रमा आज कन्या राशि में गोचर करेगा। पंचांग के अनुसार आज प्रातः 5:10 बजे तक ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि रहेगी।

आज सिद्धि योग और व्यातिपत योग का प्रभाव रहेगा। साथ ही आज पूरी रात हस्त नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार, बजरंगबली का दिन होता है। आज सुबह 4:53 बजे सूर्योदय हुआ और शाम 6:15 बजे सूर्यास्त होगा। हनुमानजी के आशीर्वाद से आज कुछ राशियों के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अन्य राशियों के जातकों को आज विभिन्न छोटे-बड़े समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।


आज किस राशि का समय अच्छा है और किसे सावधान रहने की जरूरत है, इसे विस्तार से जानते हैं।


मेष--आज पड़ोसी का व्यवहार आपके खिलाफ जा सकता है। कार्यस्थल पर संयमित शब्दों का प्रयोग नहीं करने पर परेशानी हो सकती है। अधिक खर्च के कारण बचत की गई राशि खर्च हो जाएगी। कांच और रेशम के व्यापार में लाभ होगा। संपत्ति खरीदने के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। परिवार की बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आएगी।


वृषभ--आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की उम्मीद है। अपनी मेहनत से आप संपत्ति खरीद सकते हैं। खर्च बढ़ने से बचत कम होगी। भोजन के व्यवसाय में प्रगति होगी। जलजनित रोगों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजन के साथ विदेश यात्रा की संभावना है। चिकित्सा संबंधी मामलों में खर्च बढ़ सकता है।


मिथुन--अभद्रता के साथ कोई निर्णय लेने पर संकट में पड़ सकते हैं। सतर्क रहने पर आज ही पुराने कर्ज का भुगतान कर पाएंगे। परिवार के बुजुर्गों की शारीरिक स्थिति बिगड़ने की संभावना है। जोखिमपूर्ण व्यवसाय में पैसा निवेश करने से आय बढ़ने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना है।


कर्क--संपत्ति संबंधित पुराने विवाद निपट सकते हैं। लापरवाही के कारण आप मुनाफे का अवसर गवा सकते हैं। दुर्घटना में अचानक चोट लग सकती है। करीबी मित्र से मदद मिल सकती है। विज्ञान के छात्रों को विशेष अवसर मिलने की आशा है। शत्रु आपकी हानि की कोशिश करने पर भी असफल रहेगा।


सिंह--आज अचानक कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। वाहन खरीदने का अवसर है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। खाद्य पदार्थ, प्रसाधन सामग्री, नक्कली आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापार में आज अच्छा लाभ हो सकता है। नसों और आंखों में समस्या आ सकती है।


कन्या--व्यवसाय में आज अस्थायी बाधा आ सकती है। खुशबू के सामान, फूल, अगरबत्ती और फैशनेबल वस्तुओं का व्यापार आज लाभदायक रहेगा। आज अप्रत्यक्ष तरीके से कमाई का अवसर मिलेगा। पुराने ऋण चुकाने की संभावना है। अपनी गलती से जमा किया गया पैसा खर्च हो सकता है। पुराने रोगों का प्रकोप बढ़ सकता है।


तुला--आज आप नया घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी विशिष्ट व्यक्ति की मदद मिल सकती है। गले की समस्या में आज आपको कष्ट हो सकता है। भाई-बहन के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। बच्चे को उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। लोहे, आग्नेय पदार्थ और गाड़ियों के व्यापार में विस्तार हो सकता है।


वृश्चिक--किसी काम में तर्क-वितर्क के द्वारा आज वृष्चिक राशि के जातक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। संगीत अभ्यास में सफलता आएगी। अपनी मेहनत के बल पर उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। पुराने रोग का आराम होगा। कानूनी समस्याओं से बचें।


धनु--आप अपनी स्मरण शक्ति के कारण खोई हुई वस्तु ढूँढ सकते हैं। धनु राशि के जातकों को मित्र द्वारा अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा का योग है। आज अचानक शारीरिक चोट लग सकती है। पत्नी के साथ मतभेद की संभावना प्रबल है।


मकर--आज मकर राशि के जातक अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यस्थल पर विरोधी आपके मानहानि करने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के कार्य में अनिच्छा आएगी। बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पुराने संपत्ति के सुधार में हाथ डाल सकते हैं।


कुम्भ--सोने के व्यवसाय में आशानुरूप परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। बच्चों की अवज्ञा में कष्ट होगा। लॉटरी में धन प्राप्ति की संभावना है। अगर शरीर खराब लग रहा है तो अनदेखा न करें और डॉक्टर की सलाह लें। खेल जगत से जुड़े लोग नई नौकरी पा सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से व्यवसाय में सुधार की उम्मीद है।


मीन--आज अधिक आशा नहीं रखना ही अच्छा है। निकट संबंधी के मृत्यु होने की संभावना है। इलाज में गलती हो सकती है। फटके व्यापार में पैसा निवेश करने से लाभ होने की संभावना है। कोई ईर्ष्या में आपकी हानि करने की कोशिश कर सकता है। बच्चों की प्रगति देखकर खुशी होगी। आंखों की समस्या में कष्ट हो सकता है।


सूचना सहयोग: देवज्योति मजुमदार

संपर्क: 9874630830

Articles you may like: