🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

तमिलनाडु में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के प्रेस कांफ्रेंस में हंसते दिखे पुलिस अधिकारी, लोगों का फूटा गुस्सा

कोयंबटूर में बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया था जिसमें वे हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

By Moumita Bhattacharya

May 25, 2026 20:59 IST

तमिलनाडु के कोयंबटूर में मात्र 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया था जिसमें वे हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

गौर करने वाली बात है प्रेस कांफ्रेंस में एक महिला पुलिस अधिकारी भी हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही पुलिस की संवेदनशीलता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

इससे पहले इस मामले में जब तमिलनाडु के मंत्री एस. कीर्थन से सवाल पूछा गया था तो वे भी हंसते हुए दिखाई दिए थे। इन दोनों मामलों के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है।

Read Also | कर्नाटक में 4500 करोड़ के घोटाले में आरोपी सीआईडी की हिरासत में

एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब तमिलनाडु के मंत्री एस. कीर्थन से इस मामले में सवाल पूछा गया तो वह न सिर्फ इस सवाल को टालते नजर आए बल्कि इस दौरान वह हंस भी रहे थे। भाजपा ने उनके इस बर्ताव को 'असंवेदनशील' करार देते हुए तीखा हमला बोला है।

भाजपा नेता विनोज पी. सेल्वम का दावा है कि ऐसे भयावह अपराध के बारे में जब एक मंत्री से सवाल पूछा गया तो उनका बर्ताव बेहद अमानवीय था। हालांकि बाद में कीर्थन ने अपनी सफाई में दावा किया था कि प्रेस कांफ्रेंस खत्म होने के बाद स्वाभाविक रूप से वह मुस्कुरा रहे थे। लेकिन उस वीडियो का राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

Read Also | सीएम विजय के हाथ में सत्ता की कमान, गृह समेत कई अहम विभाग खुद संभालेंगे

इसके बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोयंबटूर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने से ठीक पहले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने इसकी आलोचना शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में लोगों ने सवाल उठाया है कि एक बच्ची से दुष्कर्म और हत्या जैसे संवेदनशील मामले में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का ऐसा व्यवहार कितना स्वीकार्य है?

तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने शारीरिक उत्पीड़न के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा और दोषियों को कठोर सजा का निर्देश दिया है। पुलिस से जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने के लिए कहा गया है।

Articles you may like: