🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रोहित शर्मा-हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री अवॉर्ड, खेल क्षेत्र में इन्हें भी मिला यह सम्मान

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पद्मश्री अवॉर्ड दिया।

By लखन भारती

May 25, 2026 21:09 IST

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 2026 के पहले पद्म अवॉर्ड्स दिए। दरअसल, सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी। इस क्रम में पहले फेज में देश की 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया। जबकि, शेष विजेताओं को दूसरे चरण में अवॉर्ड दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोमवार के पहले फेज में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। जिन हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है, उनमें अभिनेता आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया के अलावा पैरा एथलीट प्रवीण कुमार शामिल हैं। खास बात यह है कि पद्म पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही 16 ऐसी हस्तियां हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए हैं।

रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अब टीम इंडिया के लिए केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं। बात करें रोहित शर्मा के करियर की तो अपने करियर में उन्होंने 67 टेस्ट, 282 वनडे और 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 12 शतक और 18 अर्धशतक के चलते 4301 रन बनाए हैं। वनडे में हिटमैन ने 33 सेंचुरी और 61 अर्धशतक के चलते 11577 रन बनाए हैं। वहीं टी20 में रोहित शर्मा ने 5 शतक और 32 अर्धशतक के बूते 4231 रन बनाए हैं।

हरमनप्रीत कौर का इंटरनेशनल करियर

हरमनप्रीत कौर ने अपने करियर में अब तक भारत के लिए 7 टेस्ट, 164 वनडे और 195 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 230, वनडे में 4541 तो टी20 में 3991 रन बनाए हैं। टेस्ट में हरमनप्रीत के नाम 1 फिफ्टी है। वनडे में 7 शतक और 24 अर्धशतक हैं जबकि टी20 में 1 शतक और 16 अर्धशतक हैं।

Articles you may like: