🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रुके हुए पैनल से कब होगी नियुक्ति? अभ्यर्थियों के सवाल का शमीक भट्टाचार्य ने क्या दिया जवाब?

शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन के बाद जो भी लंबित कार्य हैं, उन्हें सहानुभूति और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाएगा।

By Moumita Bhattacharya

May 25, 2026 19:49 IST

कोलकाता में भाजपा के ऑफिस के सामने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य से नौकरी अभ्यर्थियों ने मुलाकात की। उन्होंने अपनी शिकायतों के बारे में उनसे खुलकर बातचीत की। राज्य में भाजपा की नई सरकार का गठन हुआ है।

इसलिए उनकी मांग है कि नई सरकार उनकी रुकी हुई नियुक्ति प्रक्रिया को गंभीरता से ले और समस्या का समाधान करें। शमीक भट्टाचार्य के सामने उन्होंने दावा किया कि विभिन्न परीक्षाओं के पैनल में उनका नाम तो है लेकिन उन पैनल से नियुक्ति ही नहीं की गयी। इसलिए जल्द से जल्द उनकी नियुक्ति हो।

इस बारे में शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है। जून के पहले सप्ताह में नई मंत्रिमंडल का गठन हो जाएगा। उसके बाद जो भी लंबित कार्य हैं, उन्हें सहानुभूति और जिम्मेदारी के साथ यह सरकार पूरी करेगी।

Read Also | CM शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में शिक्षक और पुलिस भर्ती के परेशान अभ्यर्थियों ने सुनाई अपनी व्यथा

उन्होंने आगे कहा कि मैलफंग्शन हुआ है, भ्रष्टाचार हुआ है, योग्य लोगों की मेधा प्रभावित हुई है, नौकरी बेची गयी है। यह सब हम जानते हैं। मैं सरकार नहीं हूं इसलिए मैं कोई आदेश नहीं दे सकता हूं। लेकिन मैं सरकार से जरूर कहूंगा। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर भरोसा रखने के लिए कहा।

शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि आपलोग भरोसा रखें। पिछले 5 सालों के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने विरोधी नेता के तौर पर लगातार वंचित, प्रताड़ित लोगों के साथ मिलते रहे हैं। वह हर मामले को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। वह आपकी समस्याओं का जरूर समाधान कर देंगे। थोड़ा समय दिजीए।

गौरतलब है कि सोमवार (25 मई) को शुभेंदु अधिकारी ने 'जनता दरबार' लगाया था जहां मुख्यमंत्री से मिलने नौकरी अभ्यर्थियों का एक संगठन भी पहुंचा था। अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे इस मामले को जरूर देखेंगे।

Articles you may like: