🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पश्चिम बंगाल का पहला 'होल्डिंग सेंटर' मुर्शिदाबाद के लालगोला में शुरू, रखे गए 3 बांग्लादेशी घुसपैठिए

फिलहाल 3 बांग्लादेशी घुसपैठियों को रखा गया है जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। उन्हें खाना खरीदकर खिलाया जा रहा है।

By Moumita Bhattacharya

May 25, 2026 23:42 IST

राज्य सरकार के आदेश के बाद मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला में पहला होल्डिंग सेंटर बनाया गया है। प्रशासन सूत्रों की मानें तो यहां कड़े पहरे के बीच 3 बांग्लादेशी नागरिकों को रखा भी गया है। पुलिस व प्रशासन सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार लालगोला थाना के बहादूरपुर पंचायत कार्यलय से सटे 'पद्मा भवन' की तीसरी मंजिल को फिलहाल 'होल्डिंग सेंटर' बनाया गया है।

बताया जाता है कि तीन मंजिला यह इमारत पद्मा फिशरमैन को-ऑपरेटिव सोसायटी की है। पहली मंजिल पर कंपनी का ऑफिस और दूसरी मंजिल पर बहादूरपुर ग्रामिण बैंक की शाखा है। तीसरी मंजिल को कम्यूनिटी हॉल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। वर्तमान में शनिवार (23 मई) से तीसरी मंजिल को 'होल्डिंग सेंटर' के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

Read Also | ‘घुसपैठ मुक्त बंगाल’ बनाने के उद्देश्य से अब प्रत्येक जिले में 'होल्डिंग सेंटर' बनाने का निर्देश

बता दें, गत 9 मई को राज्य में भाजपा की नई सरकार गठित हुई। इसके ठीक 2 सप्ताह बाद ही गृह मंत्रालय से राज्य के प्रत्येक जिले में 'होल्डिंग सेंटर' बनाने का आदेश दिया गया। शनिवार (23 मई) को जिलाधिकारी और पुलिस सुपर के पास वह निर्देशिका भेज दी गयी थी।

उसके आधार पर 23 मई को ही लालगोला के बीडीओ अभिषेक विश्वास और लालगोला थाना के आईसी अमित भकत ने संयुक्त रूप से इस 'होल्डिंग सेंटर' के निर्माण को लेकर पहल की।

इस बारे में लालगोला की महकमा शासक पूजा मीणा ने बताया कि लालगोला में 'पद्मा भवन' में 'होल्डिंग सेंटर' बनाया गया है। यहां फिलहाल 3 बांग्लादेशी घुसपैठियों को रखा गया है। लालगोला पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों ने गैरकानूनी तरीके से सीमा पार कर लालगोला पहुंचकर अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

रविवार (24 मई) को उन्हें गिरफ्तार कर वहां रखा गया। 'होल्डिंग सेंटर' में लगातार पुलिस को तैनात रखा जा रहा है। बाहर से खाना खरीदकर वहां पहुंचाया जा रहा है। उन तीनों बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में जिला प्रशासन की तरफ से गृह मंत्रालय को जानकारी दे दी गयी है।

Articles you may like: