🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ईरानी सेना पर अमेरिका का एयर स्ट्राइक, तबाह किए कई मिसाइल लॉन्चिंग पैड

हमले की जिम्मेदारी लेते हुए अमेरिकी सेंट्रल कमांड (Centcom) ने कहा है कि यह आत्मरक्षा के लिए उठाया गया कदम है।

By Moumita Bhattacharya

May 26, 2026 10:43 IST

ईरान के बंदरगाह अब्बास पर धमाकों की तेज आवाज गूंज ही रही थी। हालांकि विस्फोट क्यों हुए इस बाबत ईरान ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। इसके कुछ घंटों के अंदर ही अमेरिका ने इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के जहाज पर हमला बोला।

इसके साथ ही एयर स्ट्राइक कर दक्षिण ईरान में कई मिसाइल लॉन्चिंग पैड को भी तबाह कर दिया गया है। तो क्या फिर से युद्ध की शुरुआत हो गयी है? दोनों घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए अमेरिकी सेंट्रल कमांड (Centcom) ने कहा है कि यह आत्मरक्षा के लिए उठाया गया कदम है।

सोमवार (25 मई) को अमेरिकी सेना ने दावा किया कि इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स होर्मूज में माइन बिछाने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही इस बात की भनक अमेरिकी सेना को लगी, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। इसके बाद ईरान ने पलटवार भी किया।

Read Also | ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर, ट्रम्प ने दिया “आखिरी मौका” जैसा संकेत

अमेरिका का दावा है कि एयर स्ट्राईक के समय होर्मूज जलडमरूमध्य के पास दक्षिण ईरान में कई रॉकेट लॉन्चिंग पैड से अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर ईरानी सेना निशाना साध रही थी। इसलिए तुरंत सर्फेस-टू-एयर मिसाइल से उसे नष्ट कर दिया गया। इस बात की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अमेरिकी सेना के एक अधिकारी ने मीडिया में बयान भी दिया है।

बता दें, पिछले लंबे समय से ही अमेरिका होर्मूज जलडमरूमध्य में माइन बिछाने की शिकायत कर रहा था। यहां तक कि प्रस्तावित शांति समझौते में भी इस मुद्दे को शामिल किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 30 दिनों के अंदर सभी माइन को हटाने के लिए भी कहा था।

मीडिया को दिए बयान में Centcom के प्रवक्ता टीम हॉकिंस ने कहा कि ईरान की सेना होर्मूज में माइन बिछाने की कोशिश कर रही थी जो अमेरिका समेत विश्वभर के लिए खतरनाक है।

Read Also | एक के बाद एक धमाकों की तेज आवाज से दहल उठा ईरान, क्या टूटा शांति समझौता?

इसलिए आत्मरक्षा के लिए हमला किया गया। साथ ही उन्होंने दावा किया अमेरिकी सेना ने पूरा संयम बरता है। हालांकि अमेरिकी वरिष्ठ अधिकारियों का दावा है कि इस हमले का युद्ध विराम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

दूसरी ओर सोमवार (25 मई) की देर रात को ईरान के अब्बास बंदरगाह से धमाकों की कई आवाजें सुनायी दी थी। इसके अलावा सीरीक और जस्क शहरों में भी धमाकों की खबरें सामने आयी हैं।

हालांकि ये धमाके कैसे हुए और किसने किया? इस बारे में ईरान ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन जानकारों का मानना है कि शांति समझौते के बीच एक बार फिर से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है।

Articles you may like: