🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ट्रंप के प्रस्ताव पर अपना यूरेनियम भंडार सौंपने के लिए राजी हुआ ईरान! रिपोर्ट में किया गया दावा

अमेरिका ने अपने शांति प्रस्ताव में कहा था कि ईरान को अपना समृद्ध यूरेनियम उन्हें सौंपना होगा। दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप के इस प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया है।

By Moumita Bhattacharya

May 24, 2026 10:32 IST

शांति प्रस्ताव पर ईरान राजी हो चुका है! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। यह दावा The New York Times की एक रिपोर्ट में किया गया है। अमेरिका ने अपने शांति प्रस्ताव में कहा था कि ईरान को अपना समृद्ध यूरेनियम उन्हें सौंपना होगा। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप के इस प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि शनिवार को ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान के साथ समझौता अपने अंतिम चरण में है।

उन्होंने कहा था कि समझौता पूरा होने के बाद होर्मूज जलडमरुमध्य (Strait of Hormuz) के रास्ते व्यापारिक जहाजों की आवाजाही फिर से पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। हालांकि अभी तक इस समझौते के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

इसी बीच The New York Times ने वॉशिंगटन के दो वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से दावा किया कि ईरान अपने समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत हो गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि क्या यह सामग्री सीधे अमेरिका को दी जाएगी?

Read Also | होंडुरास में खूनी हमला, पुलिस डिप्टी कमिश्नर समेत 25 लोगों की हत्या

इसी बीच सूत्रों का यह भी दावा है कि अगर ईरान यूरेनियम सौंपने पर सहमत भी होता है तो उसे अमेरिका को नहीं सौंपेगा। बल्कि तेहरान यूरेनियम को रूस को सौंपने के लिए राजी हुआ है।

बता दें, ईरान के सर्वोच्य नेता मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि ईरान किसी भी स्थिति में अपना समृद्ध यूरेनियम भंडार किसी को नहीं सौंपना चाहता है। अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस बयान के बावजूद ईरान यूरेनियम सौंपने पर अगर सहमत हो जाता है तो इससे यह सिद्ध हो सकता है कि तेहरान प्रशासन में दरार पड़ गयी है।

गौरतलब है कि ईरान यूरेनियम भंडार शुरू से शांति वार्ता का एक प्रमुख बिंदु रहा है। अमेरिका ने शांति वार्ता के शुरुआत में ही यह संकेत दिया था कि अगर ईरान यूरेनियम नहीं सौंपता है तो फिर से सैन्य कार्रवाई हो सकती है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में वॉशिंगटन की खुफिया एजेंसियों के हवाले से दावा किया गया है कि ईरान ने यूरेनियम को इस्फहान परमाणुकेंद्र में छिपाकर रखा है। इसी आधार पर उस केंद्र पर हमले की योजना भी बनाई गई थी लेकिन विभिन्न जोखिमों के कारण अंततः हमला नहीं किया गया।

Articles you may like: