🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मंगेतर को क‍िया क‍िडनैप, पहाड़ी इलाके में गैंगरेप के बाद मर्डर, दादी को कॉल कर बोला- मैंने जहर खा लिया

युवती के मंगेतर और उसके दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस को आरोपी युवक के होश में आने का इंतजार है। इसके बाद ही मामला साफ हो पाएगा।

By लखन भारती

May 26, 2026 16:18 IST

जयपुरः राजस्थान के किशनगढ़ में एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मर्डर केस प्रेम संबंध, सगाई, अपहरण, दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर आरोपों के इर्द-गिर्द घूम रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 5 साल पहले युवती की सगाई बुबानी के एक युवक से हुई थी। दोनों परिवारों में लंबे समय से रिश्तेदारी थी और शादी की बात चल रही थी। लेकिन सोमवार की सुबह जो कुछ भी घटित हुआ, उसने दोनों परिवारों को पूरी तरह बिखेर कर रख दिया। पुलिस इस सनसनीखेज मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक, युवती की हत्या गला दबाकर की गई। मृतका के परिजनों ने मंगेतर और उसके साथियों पर किडनैपिंग और गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है।

युवती के पिता ने युवक पर लगाए आरोप

मृतका के पिता ने गेगल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे युवक उसके कुछ अज्ञात दोस्तों के साथ युवती के घर पर पहुंचा। आरोप है कि ये लोग जबरन को खींचकर अपनी कार में बैठाकर वहां से अगवा कर ले गए। इसके बाद आरोपी युवती को खोड़ा गणेश के पास सुनसान पहाड़ी क्षेत्र में ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर गला दबाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

बेसुध था युवक, कुछ दूर पड़ी थी लाश

मामला तब और गहरा गया, जब मुख्य आरोपी ने उसकी दादी को कॉल किया। उसने कहा कि मैंने जहर खा लिया है। यह सुनते ही आरोपी के परिजनों के होश उड़ गए। परिवार जब घटनास्थल पर पहुंचा तो वहां युवक बेसुध हालत में पड़ा था और जबकि कुछ दूर युवती की लाश पड़ी हुई थी। परिजन दोनों को लेकर किशनगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में पहुंचे। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया और युवक का इलाज जारी है। मृतका के परिजनों ने मंगेतर पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

कार से बीयर की बोतलें और लड़की की चप्पलें बरामद

सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी और गेगल थाना प्रभारी नरपत सिंह मौके पर पहुंचे। अजमेर की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम ने बारीकी से जांच की. जांच में बीयर की बोतलें, मृतका की दुपट्टा और उसकी चप्पलें बरामद हुई हैं, जिन्हें लैब टेस्ट के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर सिलसिलेवार तरीके से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मंगेतर सवालों के घेरे में है। हालांकि, पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Articles you may like: