🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

गर्मियों में पैरों की टैनिंग हटाने के ये देसी नुस्खे मात्र 7 दिनों में बदल देंगे आपके पैरों की रंगत!

पैरों का जो हिस्सा खुला रहता है वहां टैनिंग होने लगती है। यह टैनिंग इतनी ज्यादा हो जाती है कि चप्पल के आकार में ही त्वचा काली पड़ जाती है जो साफ-साफ दिखाई देती है।

By Moumita Bhattacharya

May 20, 2026 01:26 IST

गर्मियों की धूप में सैंडल या चप्पल पहनकर निकलना आम बात है। गर्मियों में चप्पल पहनने से स्किन खुली रहती है जो की सीधे धूप के सम्पर्क में आती है। तेज धूप से त्वचा का रंग झुलसने लगता है और पैरों का जो हिस्सा खुला रहता है वहां टैनिंग होने लगती है। यह टैनिंग इतनी ज्यादा हो जाती है कि चप्पल के आकार में ही त्वचा काली पड़ जाती है जो साफ-साफ दिखाई देती है।

पैरों में सनस्क्रीन लगाने का भी ज्यादा फायदा नहीं होता है क्योंकि धूल भरी आंधी , मिट्टी और पसीने की वजह सनस्क्रीन भी काम नहीं कर पाता है। ऐसे पैरों को देखकर ऐसा लगता है कि पैर ही गंदे हैं और इन्हें कितने दिनों से साफ नहीं किया गया है।

ज्यादातर महिलाएं महंगे पार्लर में जाकर पेडिक्योर का सहारा लेती हैं लेकिन कुछ दिन बाद ही स्थिति वापस वैसी ही हो जाती है। अगर आपके पैरों की भी यही हालत है तो आप सौन्दर्य विशेषज्ञ और हर्बल क्वीन शहनाज हुसैन के आसान से घरेलू उपायों की मदद ले सकती हैं। इससे आपके पैर सुंदर और नरम भी बने रहेंगे।

Read Also | सनबर्न की समस्या में तरबूज है रामबाण इलाज, त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए कैसे करेंगी इस्तेमाल? जानिए यहां

1. स्क्रबिंग

पैरों की गंदगी को साफ करने के लिए स्क्रबिंग का इस्तेमाल एक बेहतर विकल्प है। पैरों की टैनिंग हटाने के लिए टूटपेस्ट, सोडा और नींबू का पैक काफी मददगार साबित होता है। बेकिंग सोडा और नींबू त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करेगा।

कांच की कटोरी में टूटपेस्ट लें। इस पेस्ट में एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा नींबू का रस मिलाएं। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और ब्रश की मदद से इसे पूरे पैरों पर लगाएं। अब नींबू के छिलके से पैरों को कुछ देर स्क्रब करें।

कुछ देर तक इस पेस्ट को पैरों पर लगा रहने दें और फिर पैरों को पानी से साफ कर लें। इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाने से पूरी तरह से टैनिंग से छुटकारा पाया जा सकता। आप कॉफी और शहद को मिलाकर देसी स्क्रब भी बना सकती हैं।

2. नींबू और खीरा

खीरे को कद्दूकश या ब्लेंड करके रस निकाल लें। इसमें कुछ बूंदे नींबू रस मिलाकर अच्छी तरह मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को कॉटन बॉल की मदद से पैरों की टैनिंग की जगह पर लगा कर लगभग 15 मिनट बाद ताजे साफ पानी से धो डालें। बेहतर परिणाम के लिए इसे सप्ताह में तीन दिन तक प्रयोग कर सकती हैं।

3. मास्क

एक मध्यम आकार के आलू का रस निकाल कर इसमें एक बड़ा चमच्च दही मिला लें। इसमें एक छोटा चमच्च बेसन मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसमें एक चमच्च नींबू का रस और आधा चमच्च शहद मिला लें। अब पैरों को अच्छी तरह धो लें। अच्छी तरह सुख जाने के बाद इस मास्क को पूरे पैरों में लगा कर आधा घण्टा बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए हटा लें। पैरों को पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें। इसे हफ्ते में दो या तीन बार प्रयोग में ला सकती हैं।

Read Also | पीले दांतों से हैं परेशान? ये आसान घरेलू उपाय दिला सकते हैं चमकदार मुस्कान

4. बेसन और दही

दही और बेसन को एक साथ अच्छे से मिलाकर पैरों पर 30 मिनट लगाए रखें। इसमें ज्यादा बेहतर परिणाम के लिए नींबू का रस भी मिला सकती हैं।

5. टैन रिमूविंग पेस्ट

सबसे पहले एक कटोरी में गर्म पानी लें। इसमें इनो पाउडर डालें। फिर 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसमें नारियल का तेल, शैंपू की कुछ बूंदें, 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 2 चम्मच आटा डालकर मिक्स कर लें। जब अच्छे से पेस्ट बनकर तैयार हो जाए तो उसे टैनिंग वाले एरिया पर 10 मिनट तक रगड़ें।

6. संतरा और कच्चा दूध

दो बड़े चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें। इसमें 3 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को आप पैरों पर अप्लाई करें और करीब 30 मिनट बाद पैरों को धो लें। इसमें एक चम्मच चावल का आटा भी मिला सकती हैं।

Articles you may like: