🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बांग्लादेश के चटगांव सहायक दूतावास में भारतीय अधिकारी की रहस्यमय मौत

जानकारी के अनुसार मंगलवार को दूतावास भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित एक डाटा एंट्री रूम के शौचालय के दरवाजे के सामने से उक्त अधिकारी का शव बरामद किया गया।

By Moumita Bhattacharya

May 20, 2026 00:30 IST

बांग्लादेश में भारतीय सहायक दूतावास में एक भारतीय अधिकारी की रहस्यमय मौत का मामला सामने आया है। उक्त अधिकारी का नाम नरेन धर (38) बताया जाता है। उनका शव मंगलवार को बांग्लादेश के तटवर्तीय शहर चटगांव के खुलशी थाना क्षेत्र के जाकिर हुसैन रोड पर मौजूद भारतीय सहायक उच्चायोग के ऑफिस से बरामद हुआ है।

नरेन धर चंडीगढ़ के रहने वाले थे जो दूतावास में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दूतावास भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित एक डाटा एंट्री रूम के शौचालय के दरवाजे के सामने से नरेन धर का शव बरामद किया गया।

Read Also | लंदन में सबसे कम उम्र का मेयर चुने जाकर हरियाणा के युवक ने तुषार कुमार रचा इतिहास

चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सहायक आयुक्त (जनसंपर्क) अमिनुर रशीद ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। प्रारंभिक रूप से पुलिस का अनुमान है कि अचानक कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से कारण इस भारतीय अधिकारी की मृत्यु हुई है।

शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है। वहां के निदेशक ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद तसलीमुद्दीन ने बताया कि उक्त व्यक्ति को अस्पताल में जब लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में उनके शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान या कोई संदिग्ध संकेत नहीं पाए गए हैं।

Read Also | अमेरिका में एयर शो के दौरान दो F/A-18 लड़ाकू विमान हवा में टकराए, बड़ा हादसा

हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। बांग्लादेशी मीडिया में स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि इस घटना के संदर्भ में एक अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज किया जा रहा है। इस मामले में अभी तक भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Articles you may like: