🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ऑफिस टाइम में कोलकाता मेट्रो के ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं बाधित, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

मंगलवार की शाम को लगभग साढ़े 6 बजे मास्टरदा सूर्य सेन स्टेशन के अप लाइन पर एक व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किया।

By Moumita Bhattacharya

May 19, 2026 20:22 IST

दिनभर काम के बाद शाम को घर जाने की हड़बड़ी में विभिन्न निजी और सरकारी ऑफिस के कर्मचारी मेट्रो स्टेशन पहुंचे लेकिन...। शाम के व्यस्त समय में मेट्रो सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टॉलीगंज से शहीद खुदीराम स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है। अभी मेट्रो आंशिक रूप से ही चल रही है और सेवा केवल वैकल्पिक मार्गों पर संचालित हो रही है।

मेट्रो अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को लगभग साढ़े 6 बजे मास्टरदा सूर्य सेन स्टेशन के अप लाइन पर एक व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना के कारण मेट्रो सेवा बाधित हो गई।

व्यक्ति को बचाने के प्रयास में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। हालांकि दक्षिणेश्वर से महानायक उत्तम कुमार तक मेट्रो सेवा आंशिक रूप से जारी है।

Read Also | कोलकाता मेट्रो के ब्लू लाइन पर आत्महत्या का प्रयास, मेट्रो सेवा बाधित

बता दें, सोमवार को भी एक युवक ने आत्महत्या के प्रयास किया था जिसके कारण मेट्रो सेवा बाधित हुई थी। सोमवार की शाम को करीब 4:10 बजे एक यात्री ने रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन के डाउन लाइन पर छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। इसके तुरंत बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

सप्ताह के शुरुआत यानी सोमवार की सुबह भी मेट्रो सेवा को लेकर यात्रियों की शिकायतें सामने आईं। ब्लू लाइन पर शहीद खुदीराम की ओर जाने वाली मेट्रो ट्रेनों के संचालन में हल्की देरी देखी गई। मेट्रो सूत्रों के अनुसार शहीद खुदीराम स्टेशन पर रेक (ट्रेन) को घुमाने की प्रक्रिया में थोड़ी देरी होने के कारण यह समस्या हो रही थी। हालांकि ऑफिस समय में हुई इस मामूली देरी के चलते विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई और दबाव की स्थिति बन गई।

Articles you may like: