फिल्म मेकर करन जौहर ने शाहरुख खान, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, मनीष मल्होत्रा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। गुरुवार (28 मई) को जैसे ही यह खबर फैली, बॉलीवुड के गलियारों में इसी बात की चर्चाएं होने लगी।
आखिर ऐसी क्या बात हो गयी कि करन जौहर ने अपने जिगरी दोस्तों को ही सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। इससे पहले ही नेटिजंस कुछ समझ पाते, करन जौहर ने खुद ही इस बात का खुलासा कर दिया कि आखिर उन्होंने अपने दोस्तों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो क्यों किया है।
इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर करण जौहर ने बताया कि वह इन दिनों 'डिजिटल डिटॉक्स' मोड पर हैं। अपनी स्टोरी में उन्होंने लिखा है कि यह DIGITAL DETOX है! मैं अपना स्क्रीन टाइम घटाने और इंस्टाग्राम पर अपनी एनर्जी बचाने के लिए सबको अनफॉलो किया है। यह कोई सनसनीखेज खबर नहीं है।
करन जौहर का डिजिटल डिटॉक्स Image - News Ei Samay गौरतलब है कि पिछले दिनों करन जौहर मेट गाला में फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा की डिजाइन किए हुए ड्रेस में पहुंचे थे। मेट गाला में जाने वाले वह पहले भारतीय फिल्म मेकर थे। उनकी ड्रेस राजा रवि वर्मा के पेंटिंग्स से प्रभावित थी जिसमें हाथों से उनकी कई प्रसिद्ध कलाकृतियों को उकेरा गया था। इसके साथ ही करीब 6 फूट का उनका केप था जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।