🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कुछ मिनट की आंधी ने मचायी तबाही : टूटे पेड़, बिजली के झटके से गयी जान, मौसम की सबसे तेज कालवैशाखी

यह आंधी इस सीजन में सबसे तेज थी। इस आंधी में बिजली का झटका लगने से कोलकाता में एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है।

By Moumita Bhattacharya

May 29, 2026 19:14 IST

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान पहले ही लगाया था। उसे सच साबित करते हुए शुक्रवार (29 मई) की दोपहर को कालवैशाखी की आंधी आयी। बताया जाता है कि यह आंधी इस सीजन में सबसे तेज थी। इस आंधी में बिजली का झटका लगने से कोलकाता में एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिचय के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। सर्कुलर रेल के ईडेन गार्डन स्टेशन पर रेलवे लाइन पर से व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इस घटना की वजह सर्कुलर रेलवे सेवा भी प्रभावित हुई।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति तेज आंधी के बीच रेलवे लाइन के बगल में पेड़ से झड़कर गिरने वाले आम उठाने गया था। उसी समय उसे बिजली का झटका लगा। इस दुर्घटना की वजह से सर्कुलर रेलवे सेवा प्रभावित हुई। वहीं दूसरी तरफ कोलकाता के अन्य कई जगहों पर आंधी की वजह से बड़े उखड़ कर गिर पड़े।

Read Also | कालबैसाखी लौटते ही बंगाल में मौसम अस्थिर, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

नेताजी नगर, 35 ए दुर्गा प्रसन्न रोड, रवींद्र सरोवर के 7 नंबर गेट के पास, रासबिहारी एवीन्यू, टॉलीगंज रोड पर भी पेड़ उखड़कर गिरने से लोगों को काफी परेशानी हुई। नगर निगम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता के अलग-अलग हिस्सों को मिलाकर कुल 36 पेड़ उखड़ गए हैं।

बारिश की वजह से कोलकाता एयरपोर्ट पर भी हवाई यात्रा बाधित हुई। करीब 1 घंटा तक उड़ान सेवाओं को बंद रखना पड़ा। इसके साथ ही कोलकाता मेट्रो के ब्लू लाइन पर खुदीराम बोस स्टेशन की शेड पर एक पेड़ टूट कर गिर गया। इस वजह से बारिश का पानी प्लेटफार्म में भर गया। सॉल्टलेक में एक गाड़ी पर एक पेड़ टूटकर गिर गया जिसमें ड्राईवर बुरी तरह से घायल हो गया।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज (29 मई) को सीजन का 6ठवां कालवैशाखी था। यह मई के महीने में तीसरा कालवैशाखी था। दोपहर 2.47 से 2.50 बजे के बीच हवा की रफ्तार 80-88 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कोलकाता में इस सीजन का सबसे तेज कालवैशाखी यहीं दर्ज हुआ। शुक्रवार यानी 29 मई को कोलकाता में 40.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

Articles you may like: