🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

यूपीः हमीरपुर में आंधी का तांडव: बेतवा नदी पर बन रहा पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत

निर्माणाधीन ब्रिज के गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई थी और फंसे हुए लोगों को भी एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाल लिया है। उन्हें अस्पतालमें भर्ती कराया गया है।

By लखन भारती

May 29, 2026 15:55 IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आंधी-तूफान के चलते बेतवा नदी पर बन रहा पुल गिर गया, जिससे छह मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। इस दौरान तीन मजदूर भी फंस गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ, पुलिस की मदद से बचा लिया है और अस्पताल भेजा गया है। सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।


सीएम का कहना है कि मौके पर राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने भी लोगों से अपील की है कि वह खराब मौसम में विशेष सतर्कता रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

यह हादसा देर रात हुआ था, जिसकी सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय लोग पहुंच गए और सुबह तक रेस्क्यू अभियान चलाया। पुल का निर्माण लालपुर थाना क्षेत्र में चल रहा है, जो मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने का काम करेगा। पुल को राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद के प्रयासों से मंजूरी मिली थी, जिसका निर्माण उनके पैतृक गांव मोरकंदर परसानी के पास ही किया जा रहा था।

घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा

मिली जानकारी के अनुसार, लालपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तीनों घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। सरोज ने बताया कि मलबा हटाकर यह देखा जा रहा है कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति दबा तो नहीं है।

SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

हमीरपुर के ASP अरविंद कुमार वर्मा ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि निर्माणाधीन पुल जबरदस्त तूफान के कारण गिर गया और छह मजदूरों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि पुलिस को शुक्रवार की रात करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि पुल का एक स्लैब गिर गया है, जिसके नीचे कुछ लोग फंसे हुए हैं। घटनास्थल पर तुरंत पहुंचते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अभी भी तीन लोग खंभे पर फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए SDRF और हमारी टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। मलबे में फंसे छह लोगों में से पांच की पहचान कर ली है। हम स्लैब को हटाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लेंगे।

इन लोगों की हुई मौत

लोकेंद्र (22) और कुलदीप निषद (22) चिल्ला थाना निवासी बांदा जिला (यूपी)

सावंत यादव (28) और सभाजीत (30) भूरागढ़ निवासी बांदा

पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) स्वासा खुर्द थाना क्षेत्र ललपुर, हमीरपुर

राजेश पाल (42) अचपुरा थाना क्षेत्र ललपर

पिलर पर फंसे 3 व्यक्ति

अवधेश निषाद भूरागढ़ बांदा

कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा

राजेश निषाद नरैनी बांदा

रायबरेली में भी मचाई तबाही, टीन शेड गिरने से महिला की मौत

यूपी के रायबरेली में तेज आंधी और बारिश ने तबाही मचाई है। तेज आंधी से टीन शेड पर पेड़

नीचे सो रही महिला पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हुई है। मामला मिलएरिया के गौचरा मजरे राही की घटना है।

Articles you may like: