🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अन्नपूर्णा भंडार योजना का फॉर्म भरवाने के लिए जिलों में हेल्प डेस्क शुरू

अन्नपूर्णा भंडार के फॉर्म को लेकर महिलाओं के मन में अनेक सवाल हैं। इसी वजह से अन्नपूर्णा भंडार का फॉर्म भरने के लिए विभिन्न जिलों में हेल्पडेस्क शुरू किया गया है।

By Moumita Bhattacharya

May 29, 2026 18:33 IST

12 पन्नों का अन्नपूर्णा भंडार योजना का फॉर्म कैसे भरना है! इस बात को लेकर महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। विभिन्न जिलों के अलग-अलग ब्लॉकों में यह सेवा शुरू कर दी गई है।

27 मई को सरकार की ओर से 12 पन्नों का अन्नपूर्णा योजना फॉर्म जारी किया गया था। बताया गया है कि फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन - दोनों तरीकों से भरा जा सकेगा। लेकिन इसके बाद से ही फॉर्म कैसे भरना है, इसमें कौन-कौन सी जानकारी भरनी होगी, इसे लेकर कई तरह की उलझनों की बात सामने आ रही है।

महिलाओं की सुविधा के लिए हर जिले में हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अन्नपूर्णा भंडार के फॉर्म को लेकर महिलाओं के मन में अनेक सवाल हैं। इसी कारण शुक्रवार (29 मई) को हल्दिया विकास ब्लॉक में महिलाओं की सहायता के लिए महिषादल विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष चंद्र पांजा और हल्दिया विकास ब्लॉक के अधिकारियों ने हेल्प डेस्क के माध्यम से पहल की।

Read Also | कैसे भरेंगी 'अन्नपूर्णा भंडार' योजना का फॉर्म? जानिए यहां योग्यता से लेकर बैंक अकाउंट का DBT लिंक करने की प्रक्रिया

इस फॉर्म को कैसे भरा जाएगा, इस बारे में विधायक ने फॉर्म की फोटोकॉपी दिखाकर महिलाओं को समझाने की कोशिश की। विधायक की मदद पाकर महिलाएं भी काफी खुश नजर आईं। सिर्फ हल्दिया ही नहीं मेमारी में भी हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। वहां कैंप लगाकर अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म वितरित किए गए। मेमारी के विधायक मानव गुहा की मौजूदगी में फॉर्म वितरण शुरू हुआ।

साथ ही जिन महिलाओं को फॉर्म भरने में दिक्कत हो रही है उनके लिए कैंप में ही फॉर्म भरकर जमा करने की व्यवस्था भी ब्लॉक प्रशासन की ओर से की गई है। विधायक ने बताया कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए ही यह पहल की गई है।

उन्होंने दावा किया कि लक्ष्मी भंडार योजना के लाभार्थियों में लगभग 30 लाख फर्जी नाम शामिल हैं। इसलिए वास्तविक लाभार्थियों तक रुपया पहुंचे इसे सुनिश्चित करने के लिए ही यह प्रयास किया जा रहा है।

Read Also | अभिषेक बनर्जी फिर हरकत में आए, हिंसा पीड़ित परिवारों से मिलेंगे

बांकुड़ा के छातना में भी इस फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है। छातना के विधायक सत्यनारायण मुखोपाध्याय, बीडीओ सौरभ धल्ल और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने छातना ब्लॉक के घोषेरग्राम क्षेत्र के एनारी कुशबना गांव में घर-घर जाकर अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म बांटे और लोगों को फॉर्म भरने में सहायता दी।

गौरतलब है कि लक्ष्मी भंडार परियोजना में बड़ी संख्या में फर्जी लाभार्थियों के शामिल होने के आरोप लगाया गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि इस वजह से ही उन्हें हटाकर योग्य और जरूरमंद महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए ही फिर से अन्नपूर्णा भंडार योजना का फॉर्म भरने के लिए कहा गया है।

हालांकि राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जब तक अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलनी शुरू नहीं हो जाती है तब तक महिलाएं लक्ष्मी भंडार परियोजना का लाभ मिलती रहेगी।

Articles you may like: