🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कैसे भरेंगी 'अन्नपूर्णा भंडार' योजना का फॉर्म? जानिए यहां योग्यता से लेकर बैंक अकाउंट का DBT लिंक करने की प्रक्रिया

चाहे आप पुराने लाभार्थी हो या नए, मासिक ₹3000 का भत्ता पाने के लिए प्रत्येक महिला को अन्नपूर्णा भंडार का फॉर्म भरना अनिवार्य है।

By Moumita Bhattacharya

May 28, 2026 18:21 IST

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने 'अन्नपूर्णा भंडार' योजना का फॉर्म जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि लक्ष्मी भंडार योजना के लाभार्थियों को भी यह फॉर्म भरना होगा। इसका मतलब है कि चाहे आप पुराने लाभार्थी हो या नए, मासिक ₹3000 का भत्ता पाने के लिए प्रत्येक महिला को अन्नपूर्णा भंडार का फॉर्म भरना अनिवार्य है।

बता दें, अन्नपूर्णा भंडार का फॉर्म 12 पन्नों का है जिसे समय लेकर और अच्छी तरह से पढ़कर ही भरना होगा।

आइए आपको अन्नपूर्णा भंडार के फॉर्म के संबंध में आवश्यक सभी जानकारियां देते हैं -

बैंक अकाउंट का DBT लिंक होना अनिवार्य -

अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ पाने के लिए आपके बैंक अकाउंट का DBT लिंक होना अनिवार्य है। DBT का अर्थ Direct Benefit Transfer होता है। DBT लिंक होने का मतलब बैंक अकाउंट से आधार नंबर का लिंक होना है। इसके लिए आप अपने बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस के आधार केंद्र में जाकर अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

या फिर, UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Bank Seeding Status पर क्लिक करें। यहां अपना आधार नंबर डालकर कैप्चा डालें। आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे सबमिट करते ही स्क्रीन पर यह दिखा देगा कि आपका बैंक अकाउंट नंबर आधार कार्ड से लिंक है अथवा नहीं। अगर आधार कार्ड से आपका बैंक अकाउंट लिंक नहीं हुआ तो npci.org.in पर क्लीक करें। यहां Aadhaar Seeding/Deseeding पर क्लीक करके रजिस्टर कर सकती हैं।

अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए क्या है योग्यता?

  1. आवेदक की आयु 25 से 60 साल के बीच का होना अनिवार्य है।
  2. आवेदक किसी भी केंद्रीय अथवा पश्चिम बंगाल सरकार का कर्मचारी नहीं होनी चाहिए। नियमित वेतनभोगी, सरकारी अनुदानप्राप्त किसी नौकरी, पंचायत अथवा नगर पालिका में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  3. आवेदक किसी भी सरकारी अनुदानप्राप्त शैक्षणिक संस्थान में शिक्षक अथवा गैर-शिक्षाकर्मी के तौर पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  4. आयकर जमा करने वाली महिलाएं अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगी।

कैसे भरेंगी 'अन्नपूर्णा भंडार' योजना का फॉर्म?

'अन्नपूर्णा भंडार' योजना का फॉर्म ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरा जा सकता है। इस बारे में विस्तार से जानकारी आगे दी जा रही है -

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले अन्नपूर्णा भंडार योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. यहां अपनी पसंद की भाषा (अंग्रेजी, हिंदी अथवा बांग्ला) में आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  3. फॉर्म भरने से पहले आवेदक को फॉर्म सावधानीपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जा रही है।

फॉर्म में मांगी गयी है कौन-कौन सी जानकारियां?

  1. परिवार के मुखिया का नाम
  2. जन्म तिथि
  3. आधार कार्ड नंबर
  4. लिंग
  5. डिजिटल राशन कार्ड का नंबर (अगर हो तो)
  6. परिवार के सदस्यों की संख्या
  7. घर का पता
  8. क्या घर में तीन या उससे ज्यादा कमरे हैं?
  9. संपर्क करने का नंबर
  10. वोटर आईडी (EPIC) नंबर
  11. परिवार के सदस्यों का बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड
  12. परिवार के किसी सदस्य के नाम पर जमीन, घर इत्यादि है या नहीं।
  13. परिवार के किसी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन है या नहीं।
  14. परिवार के सदस्यों का सरकारी या निजी स्वास्थ्य बीमा है या नहीं।
  15. आवेदक का पेशा, वार्षिक आय, शैक्षणिक योग्यता।
  16. क्या किसी सरकारी परियोजनाओं की लाभार्थी हैं?

नोट - अगर किसी आवेदक का नाम SIR 2026 में रद्द हुआ है और ट्राइब्यूनल में विचाराधीन भी है तो उससे संबंधित सभी जानकारियां देनी होगी।

बता दें, अन्नपूर्णा भंडार योजना का फॉर्म भरने के लिए जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है। 1 जून से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी और अगले 90 दिनों तक एनरोलमेंट की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Articles you may like: