🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अभिषेक बनर्जी पर बढ़ा दबाव, KMC ने मांगा उनकी व परिजनों की संपत्ति का नक्शा, अग्निमित्रा पॉल ने साधा निशाना

अभिषेक बनर्जी या उनके परिजन ही नहीं बल्कि निजी कंपनी 'लिप्स एंड बाउंड्स' के मालिकाना वाली इमारतों का भी 'एलीवेशन कॉपी' जमा करने का निर्देश दिया गया है।

By Ayantika Saha, Moumita Bhattacharya

May 28, 2026 11:15 IST

कोलकाता शहर में तृणमूल सांसद व पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) तथा उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर जितनी भी इमारतें हैं, उनकी 'एलीवेशन कॉपी' कोलकाता नगर निगम (KMC) के बिल्डिंग विभाग ने मांगा है।

सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सिर्फ अभिषेक बनर्जी या उनके परिजन ही नहीं बल्कि निजी कंपनी 'लिप्स एंड बाउंड्स' के मालिकाना वाली इमारतों का भी 'एलीवेशन कॉपी' जमा करने का निर्देश दिया गया है।

पर आखिर 'एलीवेशन कॉपी' होती क्या है?

KMC के बिल्डिंग विभाग के अधिकारी के मुताबिक 'एलीवेशन कॉपी' उस नक्शे या स्केच की कॉपी को कहते हैं जो किसी इमारत के निर्माण के समय जमा की जाती है। उस कॉपी से मिलाकर देखा जाता है कि अनुमति मिलने के बाद वास्तविक निर्माण में कौन-कौन से बदलाव किए गए हैं।

Read Also | हकिमपुर सीमा से बांग्लादेश वापस लौटने की होड़, क्या 'होल्डिंग सेंटर' का है खौफ? मुख्यमंत्री ने कहा, 'जल्दी भागो'

अगर कोई गड़बड़ी पायी जाती है तो इमारत के अवैध हिस्से को लेकर फैसला लिया जाता है। उक्त अधिकारी ने बताया कि KMC बिल्डिंग रुल्स की धारा 400(1) के तहत अवैध निर्माण का नोटिस भेजने पर 'एलीवेशन कॉपी' बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

बता दें, इससे पहले हरिश मुखर्जी रोड, कालीघाट रोड समेत दक्षिण कोलकाता के विभिन्न इलाको में अभिषेक बनर्जी अथवा उनके परिजनों के नाम पर मौजूद 17 संपत्तियों के अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए KMC ने नोटिस भेजा था। इसका जवाब देने के लिए अभिषेक बनर्जी के वकील ने 10 दिनों का समय मांगा है।

मंत्री ने क्या कहा?

गत बुधवार (27 मई) को इस बारे में राज्य की निगम व नगरोन्नयन मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि अभिषेक (बनर्जी) ने सोचा था कि वह कानून से ऊपर हैं। वे अब सत्ता में नहीं हैं। जनता ने उन्हें नकार दिया है। अवैध निर्माणों को तोड़ने में सरकारी धनराशि बर्बाद न करके चिह्नित गैरकानूनी संपत्तियों को उन्हें खुद ही तोड़ डालना चाहिए।

KMC सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भी तिलजला के गुलाम जिलानी खान रोड पर 4 अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। बिल्डिंग विभाग सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पार्क सर्कस से सटे दरगाह रोड पर राज्य के पूर्व मंत्री और कसबा के तृणमूल विधायक जावेद खान के एक घर को KMC की तरफ से धारा 400(1) के तहत फिर से नोटिस भेजा गया है।

Articles you may like: