🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता नगर निगम में तृणमूल को बड़ा झटका, टीएमसी पार्षद अरूप चक्रवर्ती और सुशांत घोष ने इस्तीफा दिया

बोरो चेयरमैन और कमेटी पदों से इस्तीफों की श्रृंखला जारी, पार्टी संगठन में बढ़ी बेचैनी।

By श्वेता सिंह

May 27, 2026 15:21 IST

कोलकाताः कोलकाता नगर निगम में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। संगठनात्मक स्तर पर लगातार हो रहे इस्तीफों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है और नगर निगम के भीतर सत्ता समीकरणों पर असर साफ दिखाई दे रहा है।

12 नंबर बोरो के चेयरमैन सुषांत घोष ने अपने पद से इस्तीफा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वे बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे और औपचारिक रूप से पद छोड़ने की तैयारी में हैं।

इसी दौरान अरुप चक्रवर्ती भी नगर निगम की म्युनिसिपल अकाउंट्स कमेटी से इस्तीफा देने जा रहे हैं। वे भी सुषांत घोष के साथ ही निगम कार्यालय पहुंचे, जिससे यह संकेत मिला कि एक साथ कई स्तरों पर संगठनात्मक बदलाव हो रहे हैं।

इससे पहले 9 नंबर बोरो की चेयरपर्सन देवलीना विश्वास ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद नगर निगम में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई थी।

लगातार हो रहे इन इस्तीफों के कारण कोलकाता नगर निगम में तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे पर सवाल उठने लगे हैं। पार्टी के भीतर बढ़ती अस्थिरता और आंतरिक बदलावों की यह श्रृंखला आने वाले दिनों में और भी राजनीतिक असर डाल सकती है। (विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र)

Articles you may like: