नई दिल्ली : क्रिसिल रेटिंग्स की ओर से जारी नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वित्त वर्ष में देश के शीर्ष सात शहरों में कार्यालय (ऑफिस) स्पेस लीज़िंग की मात्रा में 6 से 7 प्रतिशत तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है। इन शहरों में कोलकाता सहित मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई शामिल हैं।
क्रिसिल रेटिंग्स के अनुसार वर्ष 2026-27 के दौरान देश में ऑफिस स्पेस के लिए जगह किराए पर लेने की प्रवृत्ति में समग्र वृद्धि की संभावना बनी हुई है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता, टैरिफ से जुड़े मुद्दे और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बढ़ते प्रभाव के कारण विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे ऑफिस स्पेस लीज़िंग की गति धीमी भी हो सकती है।
संस्था ने अपने अनुमान में बताया है कि चालू वित्त वर्ष में देश में ‘ग्रेड ए’ कमर्शियल ऑफिस स्पेस की लीज़ वृद्धि दर सालाना 0.5 प्रतिशत घटकर 15.5 प्रतिशत रह सकती है। इसके साथ ही 2025-26 वित्त वर्ष में देश में कुल नेट लीज़िंग 4.8 से 4.9 करोड़ वर्ग फुट के बीच रहने का अनुमान है।
क्रिसिल रेटिंग्स ने जिन सात प्रमुख शहरों को अपने अध्ययन में शामिल किया है, उनमें कोलकाता के अलावा मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई शामिल हैं।