मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) पहली बार मायापुर पहुंचे। इस्कॉन के सन्यासियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मायापुर की गोशाला में आयोजित विशेष पूजा में भी शामिल हुए।
मायापुर के इस्कॉन मंदिर में हवन-यज्ञ में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी :-
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार (28 मई) की सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मायापुर पहुंचे। वहां सन्यासियों से मिलकर वह इस्कॉन की गोशाला भी पहुंचे।
गोशाला में आयोजित गोमाता की विशेष पूजा अर्चना में उन्होंने हिस्सा लिया। गोमाता को खिलाकर शुभेंदु अधिकारी ने सेवा की। इसके बाद वह चंद्रोदय मंदिर पहुंचे। वहां विशेष पूजा और हवन-यज्ञ में उन्होंने हिस्सा लिया।
मायापुर के चंद्रोदय मंदिर में पूजा करने पहुंचे CM शुभेंदु अधिकारी : -
मिली जानकारी के अनुसार साधु-संतों के साथ उन्होंने वहां एक बैठक की। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्कॉन दौरे को लेकर गुरुवार (28 मई) की सुबह से ही सुरक्षा-व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गयी थी। खासतौर पर मायापुर मंदिर परिसर की सुरक्षा को सख्त कर दी गयी है।
मुख्यमंत्री के इस्कॉन दौरे को लेकर मायापुर मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। देसी-विदेशी भक्तों ने हरीनाम संकीर्तण के माध्यम से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का स्वागत किया।