नई दिल्लीः CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों की चिंता होती, तो मंत्री को अब तक पद से हटा दिया गया होता।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए CBSE OSM कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सवाल उठाए और कहा कि यह जिम्मेदारी COEMPT नामक कंपनी को दी गई, जो पहले ग्लोबरिना नाम से विवादों में रही है। उन्होंने पूछा कि यह निर्णय किसके आदेश पर लिया गया और क्या इस कंपनी का सही तरीके से बैकग्राउंड चेक किया गया था।
CBSE पà¤à¥à¤•à¥à¤·à¤ पà¤à¤¿à¤£à¤à¤® में à¤à¤¯à¤‚कठà¤à¥‡à¤-फेठà¤à¥‹ गई à¤à¤¿à¤à¤à¥‡ à¤à¥‡à¤¶ के लà¤à¤–ों à¤à¤à¥à¤à¥‡ औठउनके मà¤à¤¤à¤-पितठà¤à¤à¤®à¥‡ में à¤à¥ˆà¤‚।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 27, 2026
औठमोà¤à¥ à¤à¥? à¤à¤®à¥‡à¤¶à¤ कॠतà¤à¤ - न à¤à¤µà¤à¤, न à¤à¤¼à¤¿à¤®à¥à¤®à¥‡à¤à¤à¤à¥, न शà¤à¥à¤®à¥¤
à¤à¤¿à¤ कंपनॠCOEMPT को यठà¤à¤¼à¤¿à¤®à¥à¤®à¥‡à¤à¤à¤à¥ मिलà¥, वठपà¤à¤²à¥‡ Globarena के नà¤à¤® à¤à¥‡ तेलंगà¤à¤¨à¤ में 2019 में यà¤à¥ कà¤à¤à¤¨à¤à¤®à¥‡ कठà¤à¥à¤•ॠà¤à¥ˆà¥¤
नà¤à¤® pic.twitter.com/iZG8bvUXPJ
राहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि या तो सरकार ने सभी जांच के बावजूद यह निर्णय लिया या फिर कोई जांच ही नहीं की गई। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े लाखों छात्रों के भविष्य के साथ समझौता किया गया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वास्तव में छात्रों की चिंता होती, तो धर्मेंद्र प्रधान को पहले ही पद से हटा दिया गया होता।
इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि CBSE ने पूरी प्रक्रिया सरकारी नियमों के अनुसार और पारदर्शिता के साथ अपनाई है। उन्होंने कहा कि सभी खरीद और तकनीकी निर्णय निर्धारित सरकारी नीतियों के तहत किए गए हैं।
VIDEO | Delhi: Union Minister Dharmendra Pradhan on LoP Lok Sabha Rahul Gandhi's remark over alleged in discrepancies in CBSE exams, says, "Yesterday CBSE gave its response regarding this matter. It is in accordance with the procurement policy of the Government of India. I want pic.twitter.com/yrePqcATei
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026
धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि वे लगातार भारत की तकनीकी और वैज्ञानिक प्रगति का विरोध करते रहे हैं और इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों का हित और उनकी मानसिक शांति बनाए रखना है।
इस बीच CBSE ने स्पष्ट किया कि वास्तविक OSM मूल्यांकन प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है। सोशल मीडिया पर जो लिंक वायरल हो रहा था, वह केवल एक टेस्टिंग पोर्टल था जिसमें सैंपल डेटा मौजूद था और उसका वास्तविक मूल्यांकन प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है।