🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रविवार को 8 घंटों के लिए बंद रहेगा द्वितीय हुगली ब्रिज, जानिए क्या होगा वैकल्पिक रास्ता

कोलकाता पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक द्वितीय हुगली ब्रिज से होकर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जाएगा।

By Moumita Bhattacharya

May 28, 2026 15:50 IST

रख-रखाव के कार्यों के लिए रविवार (31 मई) को द्वितीय हुगली ब्रिज (विद्यासागर सेतु) को बंद रखने का फैसला लिया है। रविवार को लगभग 8 घंटों के लिए द्वितीय हुगली ब्रिज को बंद रखा जाएगा जिस दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा।

इस बाबत कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की ओर से विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है। बताया जाता है कि 8 घंटों के लिए कोलकाता और हावड़ा के बीच ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।

कितने बजे से कब तक होगा ट्रैफिक नियंत्रण?

कोलकाता पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक द्वितीय हुगली ब्रिज से होकर वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जाएगा। इस दौरान कोलकाता से हावड़ा के बीच आवाजाही करने वाली गाड़ियों का रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा।

बता दें, हुगली रिवर ब्रिज कमिश्नर्स के अधीन द्वितीय हुगली ब्रिज के केबल को बदलने का काम किया जा रहा है। इसके साथ मरम्मत और बार बदलने का काम भी किया जा रहा है। कोलकाता और हावड़ा के बीच आवाजाही के लिए बेहद महत्वपूर्ण इस ब्रिज को सप्ताह के सामान्य दिनों में बंद रखना संभव नहीं होता है।

Read Also | मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की बैठक में तृणमूल के 7 सांसद-विधायक हुए शामिल, क्या पार्टी से मिली थी अनुमति?

इसलिए आमतौर पर रविवार को ही इसे बंद कर मरम्मत का काम किया जाता है। इससे पहले कभी 9 तो कभी 17 घंटों के लिए ब्रिज को बंद कर दिया जा रहा है।

कौन-कौन से रास्तों से गाड़ियों को किया जाएगा डायवर्ट?

  1. जीराट आईलैंड की तरफ से विद्यासागर ब्रिज की तरफ से आने वाली गाड़ियों को टर्फ व्यू की तरफ से घुमा दिया जाएगा।
  2. टर्फ व्यू की तरफ से आने वाली गाड़ियों को हेस्टिंग्स क्रांसिंग से हावड़ा ब्रिज की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  3. कुछ गाड़ियां हेस्टिंग्स क्रॉसिंग से दायीं ओर मुड़कर खिदिरपुर रोड होकर आवाजाही करेगी।
  4. खिदिरपुर रोड से जे. एंड एन आईलैंड की ओर से आने वाली गाड़ियों को द्वितीय हुगली ब्रिज पर न जाने देकर 11 नंबर फार्लॉन्ग गेट से हेस्टिंग्स क्रॉसिंग की ओर घुमा दिया जाएगा।
  5. हेस्टिंग्स से गाड़ियां स्ट्रैंड रोड होकर हावड़ा ब्रिज की तरफ जाएगी।
  6. खिदिरपुर की तरफ से सर्कुलर गार्डनरिच रोड होकर आने वाली गाड़ियां हेस्टिंग्स क्रॉसिंग से बायीं तरफ सेंट जॉर्जेस गेट रोड- स्ट्रैंड रोड होकर हावड़ा ब्रिज की तरफ मोड़ दी जाएगी।
  7. खिदिरपुर रोड से घोड़ापासेर के पास Y प्वाएंट रैम्प से होकर विद्यासागर सेतु की ओर जाने वाली गाड़ियों को 11 फर्लॉन्ग गेट से रेड रोड होकर हावड़ा ब्रिज की ओर भेज दिया जाएगा।

Articles you may like: