🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मोबाइल ऐप पर करें गंदगी और कचरे की शिकायत, फोटो अपलोड करते ही होगी सफाई

कचरा या कूड़े का ढेर लगा हुआ है अथवा गंदगी फैली हुई है तो बस उसकी फोटो खींचकर इस ऐप के माध्यम से आप शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

By Kaushik Bhattacharya, Moumita Bhattacharya

May 30, 2026 00:14 IST

पश्चिम बंगाल की नव-निर्वाचित भाजपा सरकार आज (30 मई) को नया ऐप ‘स्वच्छ ऐप’ को लॉन्च करने वाली है। अगर आपके इलाके में कहीं कचरा या कूड़े का ढेर लगा हुआ है अथवा गंदगी फैली हुई है तो बस उसकी फोटो खींचकर इस ऐप के माध्यम से आप शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

राज्य सरकार तुरंत उसकी सफाई करवाएगी। इस ऐप के बारे में जानकारी देते हुए नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) ने कहा कि राज्य को स्वच्छ रखने और लोगों को जागरूक करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआती 3 महीनों में लोगों में जागरुकता फैलाने का काम किया जाएगा। लोगों को यह समझाने और प्रोत्साहित करने पर जोर रहेगा कि वे कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें। इसके साथ ही हमारा यह भी प्रस्ताव है कि हर 100 मीटर की दूरी पर डस्टबिन लगाए जाएं।

पॉल ने बताया कि इस ऐप पर सिर्फ गंदगी या कचरे की तस्वीर अपलोड ही नहीं करेंगे बल्कि लोग स्वच्छता से जुड़े नियम और दिशा-निर्देशों के बारे में भी जान सकेंगे।

Read Also | जनगणना से बदलेगी बंगाल की तस्वीर, CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान

नगरपालिका की सेवाओं को लेकर किसी तरह की शिकायत होने पर उसे भी ‘स्वच्छ ऐप’ के माध्यम से दर्ज किया जा सकेगा। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि राज्य सरकार का आश्वासन है कि इन सभी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तीन महीने बाद से जुर्माना लगाना शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि सरकारी जागरूकता अभियान समाप्त होने के बाद कोई भी व्यक्ति कहीं भी कचरा नहीं फेंक सकेगा। ऐसा करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि उन्होंने जुर्माने की राशि कितनी होगी और इसे कैसे लागू किया जाएगा इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, स्मार्ट और आधुनिक बंगाल बनाने की दिशा में यह एक नया कदम है।

असल में, स्वच्छ बंगाल बनाने के लिए राज्य सरकार तकनीक को मुख्य साधन के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है। अब सड़क, नाली, कचरा और नागरिक सेवाओं की स्थिति से जुड़ी जानकारी लोगों के हाथों में होगी। आम नागरिक सीधे राज्य सरकार से संपर्क कर सकेंगे। ‘स्वच्छ ऐप’ इसी का प्रमुख माध्यम होगा।

Articles you may like: