केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार (29 मई) को गुजरात के भुज में भारत–पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बॉर्डर आउटपोस्ट G-7 का उद्घाटन किया। उन्होंने BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के जवानों के साथ मुलाकात भी की।
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब मैंने देश के गृह मंत्री का कार्यभार संभाला था, तब BSF के साथ मेरी पहली समीक्षा बैठक में ही पाया था कि हरामी नाला सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीमा पर फेंसिंग मुद्दा भी उठाया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघ्वी (Harsh Sanghavi) भी मौजूद रहे।
हरामी नाला क्षेत्र में सुरक्षा ढांचा तैयार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BSF के जवानों के साथ मिलकर नीम का एक पौधा रोपा। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संवेदनशील हरामी नाला क्षेत्र में मजबूत सुरक्षा ढांचा तैयार करने के लिए कई तकनीकी चुनौतियों को सफलतापूर्वक दूर किया गया है।
Read Also | बीएसएफ को 600 हेक्टेयर जमीन देने पर अमित शाह ने की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तारीफ
उन्होंने आगे कहा कि यहां से कुछ किलोमीटर दूर बनासकांठा में एक केंद्र स्थापित किया गया है जहां जनता को आप सभी के कर्तव्यों से परिचित कराया जाता है। इस केंद्र के निर्माण लगभग ₹175 करोड़ की लागत आयी है। आज (29 मई) G-7 और G-13 परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जा रहा है।
#WATCH | Gujarat: Union Home Minister Amit Shah visited the Harami Nala area, located near the India-Pakistan border in Kutch pic.twitter.com/Zvg3qbw9xH
— ANI (@ANI) May 29, 2026
तकनीकी और भौगोलिक चुनौतियों को किया गया दूर
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तकनीकी और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद क्षेत्र में धीरे-धीरे एक मजबूत सुरक्षा नेटवर्क स्थापित करने में सरकार को सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर आउटपोस्ट के आसपास पूरे क्षेत्र को लगभग 3.75 मीटर तक जमीन से ऊपर उठाया गया है। लगातार 3 महीनों तक मैंने व्यक्तिगत रूप से हर दिन इसकी प्रगति की निगरानी की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समीक्षा का काम बीच में न रुके।
Read Also | दिल्ली में सीएम विजय की सियासी सक्रियता, पीएम मोदी से मुलाकात, राहुल गांधी से बैठक टली
बंगाल में बाड़ लगने पर नियंत्रित होगी घुसपैठ
पश्चिम बंगाल की सीमा सुरक्षा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहां (बंगाल में) सीमा पर कांटेदार तार की बाड़ का न होना, एक बड़ी समस्या थी। लेकिन राज्य में भाजपा को मिले जनादेश के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में इस समस्या का समाधान भी कर लिया गया है।
बंगाल में कांटेदार तार की बाड़ लगाने के लिए भूमि आवंटन का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बाड़ लगने का काम पूरा होते ही घुसपैठ को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।