सनी देओल और राजकुमार संतोषी की पीरियड ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' का टिजर अगले महीने जून में लॉन्च होने वाला है। खास बात है कि इस फिल्म के टिजर के साथ आमिर खान भी जुड़े हुए हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं जिस दिन को 'बंटवारा 1947' का टिजर लॉन्च करने के लिए चुना गया है, यानी 15 जून, वह दिन भी बड़ा ही खास है। पर ऐसा क्या हुआ था उस दिन?
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सनी देओल और राजकुमार संतोषी की पीरियड ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' का टिजर 15 जून को लॉन्च होने वाला है। इसे आमिर खान और सनी देओल मिलकर लॉन्च करने वाले हैं। Pinkvilla की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसी दिन दर्शकों को फिल्म की पहली झलक दिखेगी।
Read Also | क्या अमीषा पटेल ने सनी देओल के साथ एक्शन पैक्ड फिल्म 'गदर 3' को किया कंफर्म? जानिए यहां
पर आखिर 15 जून का दिन इतना खास क्यों है? बता दें, फिल्म 'बंटवारा 1947' के टिजर को आमिर खान ने अपनी आवाज दी है। इस टिजर में वह नैरेटर की भूमिका निभा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सनी देओल और आमिर खान की इस जुगलबंदी को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
दरअसल, 15 जून को ही सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' और आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'लगान' रिलीज हुई थी।
इसके साथ ही सनी देओल और राजकुमार संतोषी घायल, दामिनी और घातक जैसी कल्ट क्लासिक फिल्मों के बाद फिल्म 'बंटवारा 1947' में फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'बंटवारा 1947' में एक बार फिर से भावनात्मक और देशप्रेम का सैलाब आएगा जिसमें बह जाना दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। बताया जाता है कि फिल्म का टिजर तैयार किया जा चुका है और इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रीलीज करने की योजना बनायी गयी है।
Read Also | कब आएगी हेराफेरी 3? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए क्या बताया
सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' की तरह ही 'बंटवारा 1947' भी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर ही बनी फिल्म है। फिल्म की कहानी 1947 के लाहौर पर आधारित है। इस फिल्म प्रसिद्ध नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या' पर आधारित बतायी जाती है।
फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वही इस फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान हैं जो प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी के साथ सहायक किरदारों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।