🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सोनारपुर के रास्ते में अभिषेक बनर्जी से मारपीट का आरोप, फाड़े गए उनके कपड़े

शनिवार की शाम को सोनारपुर में राजनीतिक हिंसा से प्रभावित पार्टी कार्यकर्ता के घर पर अभिषेक बनर्जी पहुंचे।

By Moumita Bhattacharya, Saurav Nandi

May 30, 2026 17:26 IST

सोनारपुर में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के पहुंचते ही उनको घेर कर जनता ने विरोध-प्रदर्शन किया। उन पर निशाना साध कर 'चोर' नारा भी लगाया गया। सिर्फ इतना ही नहीं उनपर अंडे फेंके गए। आखिरकार सिर पर हेलमेट लगाकर अभिषेक बनर्जी को अपना बचाव करना पड़े।

आरोप है कि रास्ते में उन्हें पीटा भी गया। इसके साथ ही उनके कपड़े फाड़ दिए गए।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार (30 मई) की शाम को सोनारपुर में राजनीतिक हिंसा से प्रभावित पार्टी कार्यकर्ता के घर पर अभिषेक बनर्जी पहुंचे। रास्ते में कमालगाछी के पास उन्हें काला झंडा दिखाया गया। उस पर ध्यान न देकर वह गाड़ी से अपने गंतव्य पर पहुंच गए।

Read Also | पहले शांतिनिकेतन और फिर अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे CID के अधिकारी

लेकिन पार्टी कार्यकर्ता के घर के पास उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। उनकी गाड़ी को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसके बाद जब वह गाड़ी से उतरकर पैदल ही कार्यकर्ता के घर जाने की कोशिश करने लगे तब कथित तौर पर भीड़ में लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

ऐसी स्थिति में मार से बचने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हेलमेट पहना दिया।

गौरतलब है कि आज ही सुबह में CID की टीम पहले उनके शांतिनिकेतन स्थित आवास और बाद में कालीघाट रोड में स्थिति आवास पर पहुंची। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि CID की टीम ने अभिषेक बनर्जी को नोटिस दिया है और उन्हें भवानी भवन में तलब किया है। हालांकि मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैंने अभी तक नोटिस नहीं पढ़ा है। मैं इस बाबत अपने वकील से बात करुंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के सामने झुकने से बेहतर मेरे लिए मर जाना होगा। मैं डरने वाले लड़कों में से नहीं हूं।

Articles you may like: