🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पहले शांतिनिकेतन और फिर अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे CID के अधिकारी

पहले 'शांतिनिकेतन' और उसके बाद कालीघाट में अभिषेक बनर्जी के घर पर भी CID के कुछ अधिकारी पहुंचे।

By Moumita Bhattacharya

May 30, 2026 15:30 IST

तृणमूल कांग्रेस सांसद और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के घर पर CID की टीम पहुंची। शनिवार (30 मई) की दोपहर में हरिश मुखर्जी रोड पर स्थिति अभिषेक बनर्जी के आवास 'शांतिनिकेतन' में चार सदस्यीय CID की टीम पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार CID के अधिकारियों ने सुरक्षाकर्मियों से बात की। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि सांसद इस वक्त घर पर नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार 'शांतिनिकेतन' के बाद कालीघाट में अभिषेक बनर्जी के घर पर भी CID के कुछ अधिकारी पहुंचे। हालांकि CID के अधिकारी क्यों अभिषेक बनर्जी के दोनों घरों पर पहुंचे हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

गौरतलब है कि तृणमूल की परिषदीय पार्टी के पत्र में कुछ विधायकों के हस्ताक्षर में गड़बड़ी मिलने के मामले की जांच CID ने शुरू की है।

CID के अधिकारियों ने चौरंगी की विधायक नयना बंद्योपाध्याय, बेलियाघाटा के विधायक कुणाल घोष, कैनिंग पूर्व के विधायक बहरुल इस्लाम और डोमजुड़ के विधायक तापस माइति के घर जाकर भी पूछताछ की थी। संभावना जतायी जा रही है कि इसी मामले में CID के अधिकारी अभिषेक बनर्जी के घर पर गए होंगे।

Read Also | अभिषेक बनर्जी के 'शांतिनिकेतन' में पहुंची कोलकाता पुलिस, मॉनिटर जब्त या होगी जांच? जानिए पूरा मामला

बता दें, अभिषेक बनर्जी के आवास 188 ए हरिश मुखर्जी रोड पर स्थित 'शांतिनिकेतन' में गत सोमवार (25 मई) को कोलकाता पुलिस की एक टीम पहुंची थी। इससे पहले लिप्स एंड बाउंड्स नामक एक निजी कंपनी को भी अवैध निर्माण का नोटिस कोलकाता नगर निगम (KMC) की तरफ से दिया गया था।

'शांतिनिकेतन' में CID के अधिकारियों के पहुंचने के मामले में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मेरे घर में किस प्रकार का अवैध निर्माण हुआ है, इस बाबत मुझे विस्तृत जानकारी देनी होगी। मैं एक मामला भी दायर करुंगा। CID अथवा KMC यहां क्यों आए, इस बारे में सिर्फ वहीं बता सकेंगे। मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है। मैंने CID या ईडी के सामने अपने घुटने नहीं टेके हैं, भविष्य में भी नहीं टेकूंगा।

गौरतलब है कि चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा का शिकार बने तृणमूल कार्यकर्ताओं को परिजनों से मिलने के लिए अभिषेक बनर्जी शनिवार (30 मई) से ही जा रहे हैं। बेलियाघाटा में मृतक तृणमूल कर्मी के परिवार से उन्होंने मुलाकात की। इसके साथ ही कुछ अन्य जगहों पर भी वह जाने वाले हैं।

Articles you may like: