🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Meta ने लॉन्च किया प्रीमियम प्लस सेवाएं : व्हाट्स ऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मिलेंगी अतिरिक्त सुविधाएं

Meta ने सब्सक्रिप्शन सेवा के तौर पर WhatsApp Plus, Instagram Plus और Facebook Plus को लॉन्च किया है। हालांकि उपभोक्ताओं के लिए इसका निःशुल्क वर्जन भी जारी रहेगा।

By Moumita Bhattacharya

May 30, 2026 12:00 IST

व्हाट्स ऐप (WhatsApp) के शुरुआती दिनों का दौर फिर से लौटने वाला है जब निर्धारित शुल्क चुकाकर इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जाता था। सिर्फ व्हाट्स ऐप ही नहीं बल्कि अन्य कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इस्तेमाल के लिए भी अब शुल्क चुकाना पड़ेगा।

सोशल मीडिया का जमकर निःशुल्क इस्तेमाल करने के दिन लद गए। Meta ने सब्सक्रिप्शन सेवा के तौर पर WhatsApp Plus, Instagram Plus और Facebook Plus को लॉन्च किया है। हालांकि उपभोक्ताओं के लिए इसका निःशुल्क वर्जन भी जारी रहेगा लेकिन जो उपभोक्ता विशेष सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें सब्सक्रिप्शन लेने के लिए मासिक शुल्क चुकाना पड़ेगा।

Read Also | एवरेस्ट पर मौत के बाद शुरू होती है जंग! शव उतारना क्यों है करोड़ों का मिशन? जानिए रेस्क्यू की चुनौतियां!

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार WhatsApp Plus, Instagram Plus और Facebook Plus का सब्सक्रिप्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को बेहतर कस्टमाइजेशन टूल, प्रीमियम अनुभव और अतिरिक्त फीचर की सुविधाएं मिलेंगी। यह सुविधाएं खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ही लॉन्च की जा रही हैं। सामान्य यूजर्स इन सभी ऐप के निःशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Plus सब्सक्रिप्शन में मिलेगी कौन-कौन सी अतिरिक्त सुविधाएं?

WhatsApp Plus में यूजर्स के पर्सनलाइजेशन पर अधिक जोर दिया गया है। सब्सक्राइबर्स को कस्टमाइज थीम, प्रीमियम स्टिकर, अतिरिक्त पिन्ड चैट से लेकर अपनी पसंद का रिंगटोन, बेहतर चैट ऑर्गनाइजर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

उसी प्रकार से Instagram Plus पर खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया करवायी जाएंगी। इंस्टाग्राम Plus पर यूजर्स को अपना प्रोफाइल कस्टमाइज करने से लेकर स्टोरी प्रिव्यू करने, 24 घंटे के बाद भी स्टोरी को रखने जैसी कई खास सुविधाएं मिलेंगी।

यूजर्स हर सप्ताह एक स्टोरी को स्पॉटलाइट कर सकेंगे जिससे उनकी रिच भी बढ़ेगी। इसके साथ ही प्रोफाइल बायो के लिए नया फॉन्ट, सुपर हार्ट जैसी खास सुविधाएं सिर्फ सब्सक्राइबर्स को ही मुहैया करवायी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार Facebook Plus पर भी कई कस्टमाइजेशन की सुविधाएं मिलेगी जिसमें रिच बढ़ाने के विकल्प के साथ-साथ ऑडियंस एनगेजमेंट टूल्स भी शामिल होंगे।

Read Also | विजय थलपति की तरह आपकी गाड़ी पर भी लग सकता है VIP नंबर! जानिए कैसे घर बैठे बुक करें फैंसी नंबर प्लेट

कितना होगा खर्च?

NDTV की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार Instagram Plus और Facebook Plus के लिए उपभोक्ताओं को मासिक 3.99 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब ₹384 का शुल्क देना पड़ेगा। वहीं WhatsApp Plus की सुविधाओं का लाभ उठाने के इच्छुक उपभोक्ताओं को प्रति माह 2.99 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब ₹288 का शुल्क देना पड़ेगा।

हालांकि भारत में Plus सब्सक्रिप्शन के लिए कितना शुल्क चुकाना पड़ेगा इस बारे में Meta ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

Articles you may like: