तेल, शैंपू और कंडीशनर को लेकर लोग अक्सर काफी सोच-विचार करती हैं। नया हेयर मास्क या टॉनिक इस्तेमाल करने से पहले कई जगहों पर उसका रिव्यू भी चेक करती हैं। लेकिन क्या कभी आपने अपने कंघी के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश की है?
ज्यादातर लोग प्लास्टिक की कंघी का इस्तेमाल करते हैं और यही बालों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। इसलिए अब फिर से नीम की लकड़ी से बनी कंघी ट्रेंड में लौट रही है। एक समय था जब मां और दादी-नानी नीम की लकड़ी की कंघी से ही बाल संवारती थीं। क्या आप जानते हैं इससे बालों को कितने फायदे मिलते हैं?
बालों को सुलझाने में मददगार
प्लास्टिक की कंघी इस्तेमाल करने से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इससे बालों में फ्रिजीनेस भी बढ़ जाती है। लेकिन नीम की लकड़ी की कंघी इस्तेमाल करने पर ऐसी समस्या नहीं होती। इससे बाल आसानी से सुलझ जाती है और कंघी करते समय बाल टूटने की आशंका भी कम हो जाती है। घुंघराले या ट्रीटमेंट किए हुए बालों के लिए भी नीम की लकड़ी की कंघी काफी फायदेमंद मानी जाती है।
Read Also | धूप तेज होने पर क्या सनस्क्रीन की मात्रा भी बढ़ानी चाहिए?
स्कैल्प के लिए आरामदायक
प्लास्टिक की कंघी के किनारे नुकीले होते हैं। जोर से दबाकर कंघी करने पर स्कैल्प में दर्द भी हो सकता है। लेकिन नीम की लकड़ी की कंघी इस्तेमाल करने पर ऐसी समस्या नहीं होती। इसकी दांतियां चिकनी और गोलाकार होती हैं जिससे बाल संवारते समय स्कैल्प को आराम मिलता है। साथ ही इससे सिर की त्वचा की हल्की मसाज भी हो जाती है।
एंटी बैक्टीरियल गुण
नीम की लकड़ी में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। इसलिए इस कंघी का उपयोग करने से डैंड्रफ और खुजली की समस्या कम हो सकती है। नीम की लकड़ी की कंघी इस्तेमाल करने पर स्कैल्प अपेक्षाकृत साफ रहता है। इसके अलावा प्लास्टिक की तुलना में लकड़ी की कंघी में धूल और गंदगी भी कम जमा होती है।
Read Also | स्मोकी आई लुक बनाने में बन जाती हैं मोंजुलिका? इन आसान स्टेप्स में पाएं बोल्ड और ब्यूटीफुल आई लुक
बालों की प्राकृतिक तेल नष्ट नहीं होती
जब सिर की त्वचा का प्राकृतिक तेल बालों के सिरे तक ठीक से नहीं पहुंच पाता, तब बाल रूखे दिखाई देने लगते हैं। नीम की लकड़ी की कंघी का उपयोग करने से यह प्राकृतिक तेल बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक समान रूप से फैल जाता है। इससे बालों में अतिरिक्त चिपचिपाहट के बिना एक प्राकृतिक चमक आती है।