🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कालवैशाखी का प्रभाव : कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में 5 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा पारा, आज कैसा रहेगा मौसम?

आंधी और बारिश की वजह से शुक्रवार को तापमान में सीधा 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी और तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। क्या यह सुहाना मौसम अभी लंबे समय तक टिकने वाला है?

By Moumita Bhattacharya

May 30, 2026 11:13 IST

आंधी, बारिश और उसके बाद एक झटके में तापमान में गिरावट। पिछले लंबे समय दक्षिण बंगाल में लोग बेसब्री से कालवैशाखी की आंधी का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार शुक्रवार (30 मई) को तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश। इसके बाद ही तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार (28 मई) को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंधी और बारिश की वजह से शुक्रवार को तापमान में सीधा 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी और तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। क्या यह सुहाना मौसम अभी लंबे समय तक टिकने वाला है? जी नहीं, मौसम विशेषज्ञों की मानें तो यह राहत थोड़े समय की ही बात है क्यों सोमवार से फिर तापमान में वृद्धि होना शुरू हो जाएगी।

Read Also | आंधी-बारिश से बंगाल में 7 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की 4 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा

कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल का मौसम

शनिवार (30 मई) की सुबह से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में हल्की धूप खिली है। आसमान में हल्के बादलों की वजह से गर्मी की चिलचिलाहट महसूस नहीं हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता व आसपास के इलाकों में शनिवार को भी आंधी और बारिश होने की पूरी संभावना है। इस वजह से रविवार (31 मई) को भी मौसम सुहाना बना रह सकता है।

वहीं बात अगर दक्षिण बंगाल के दूसरे जिलों की करें तो पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में आज (31 मई) वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। हालांकि सोमवार (1 जून) से मौसम में परिवर्तन होने और बुधवार तक दक्षिण बंगाल के तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की पूरी संभावना है।

Read Also | रविवार को 8 घंटों के लिए बंद रहेगा द्वितीय हुगली ब्रिज, जानिए क्या होगा वैकल्पिक रास्ता

उत्तर बंगाल के मौसम का हाल

30 मई को उत्तर बंगाल में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। मालदह, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही प्रति घंटा 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं बहने की संभावना है। रविवार और सोमवार (31 मई और 1 जून) को उत्तर बंगाल में बारिश की मात्रा में कमी आ सकती है। लेकिन बुधवार (3 जून) से फिर से बारिश की संभावनाएं जतायी गयी हैं।

Articles you may like: