🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अभिषेक बनर्जी को भवानी भवन में सोमवार को CID ने किया तलब

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मुझे एक नोटिस मिला है। उसे अभी तक मैंने नहीं पढ़ा है। इस बारे में मैं अपने वकील से बात करुंगा।

By Debdeep Chakraborty, Moumita Bhattacharya

May 30, 2026 15:54 IST

शनिवार (30 मई) की दोपहर को अभिषेक बनर्जी के हरिश मुखर्जी रोड स्थित घर 'शांतिनिकेतन' में CID के चार अधिकारी पहुंचे। उस समय तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी अपने घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद CID के अधिकारी वहां से कालीघाट में अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बनर्जी को एक नोटिस सौंपी गयी। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मुझे एक नोटिस मिला है। उसे अभी तक मैंने नहीं पढ़ा है। इस बारे में मैं अपने वकील से बात करुंगा। अगर जांच में सहयोग के लिए बुलाया जाएगा तो मैं जरूर जाऊंगा।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार (1 जून) को अभिषेक बनर्जी को भवानी भवन में बुलाया गया है। गौरतलब है कि तृणमूल की परिषदीय पार्टी के पत्र में कुछ विधायकों के हस्ताक्षर में गड़बड़ी मिलने के मामले की जांच पिछले दिनों ही CID ने शुरू की है।

CID के अधिकारियों ने चौरंगी की विधायक नयना बंद्योपाध्याय, बेलियाघाटा के विधायक कुणाल घोष, कैनिंग पूर्व के विधायक बहरुल इस्लाम और डोमजुड़ के विधायक तापस माइति के घर जाकर भी पूछताछ की थी।

Read Also | पहले शांतिनिकेतन और फिर अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे CID के अधिकारी

हालांकि इसी मामले में पूछताछ के लिए क्या अभिषेक बनर्जी को भवानी भवन बुलाया गया है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर शनिवार (30 मई) की दोपहर को अभिषेक बनर्जी बेलियाघाटा में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा का शिकार बने एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गए थे। उसी समय CID के अधिकारी शांतिनिकेतन में पहुंचे।

बेलियाघाटा से कालीघाट के आवास पर लौटकर अभिषेक बनर्जी ने बताया कि वह वर्तमान में शांतिनिकेतन में नहीं रहते हैं। उनसे मिलने के लिए CID के अधिकारियों को कालीघाट के आवास पर आना पड़ेगा। इसके बाद ही CID की टीम कालीघाट पहुंची।

CID की टीम के उनके आवास पर पहुंचने के बारे में बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि CID क्या, मैंने इनके ईडी-सीबीआई के सामने भी अपने घुटने नहीं टेके। इनकी 10 पीढ़ियां भी अगर चाहे तो मुझे CID से, केएमसी से, ईडी से, घर तोड़ देने या डराने की कितनी भी कोशिशें कर लें। मैं डरने वाला लड़का नहीं हूं।

दिल्ली के सामने घुटने टेकने से पहले मेरे लिए मरना अच्छा होगा। इसी दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से बताया कि वह शनिवार को सोनारपुर में पार्टी कार्यकर्ता के घर पर भी उसके परिवार से मिलने जाएंगे।

Articles you may like: