लेबनान के महत्वपूर्ण ब्यूफोर्ट दु्र्ग (Beaufort Castle) पर इजरायल की सेना ने रविवार (31 मई) को अपना कब्जा कर लिया। इस बात की पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में की। इजरायली सेना पहले ही दक्षिण लेबनान के प्रमुख शहर नबातिये पर अपना कब्जा कर लिया था और अब ब्यूफोर्ट दुर्ग पर भी अपना कब्जा जाम लिया है।
इस दुर्ग पर इजरायल के कान ब्रेडकस्टर पर इजरायली झंडा फहराने की फोटो सामने आने के बाद इस बात की जानकारी मिली।
16 अप्रैल को लेबनान और इजराइल के बीच युद्धविराम की घोषणा की गई थी। दोनों देशों ने संघर्षविराम की अवधि बढ़ाने पर भी सहमति जताई है। हालांकि आरोप है कि इसके बावजूद इजराइल ने लेबनान में हमले जारी रखे हैं। लेबनान के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हाल के दिनों में इन हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
लेबनान की ओर से दावा किया गया है कि इन हमलों में आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं बेंजामिन नेतन्याहु (Benjamin Netanyahu) के नेतृत्व वाले इजराइल का दावा है कि यह कार्रवाई हिजबुल्ला के ठिकानों पर की गई है। अमेरिका के साथ किसी समझौते को लेकर कोई समाधान नहीं निकलने के बावजूद लेबनान में हमलों के मुद्दे पर इजराइल के खिलाफ ईरान ने अपना विरोध जताया है।
Read Also | भारत के आम की जापान में 'No Entry'! 20 सालों बाद आखिर क्यों फिर लगी पाबंदी
युद्धविराम की घोषणा के 6 सप्ताह के भीतर ईरान-समर्थित हिजबुल्ला के खिलाफ इजराइल रक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करने का दावा किया है। समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार क्रूसेडर युग के उस किले पर इजराइली सेना ने कब्जा कर वहां अपना झंडा भी फहरा दिया है।
JUST NOW: Israeli troops have captured the 900 year old Beaufort Castle in Lebanon.. ®±±§
” Donald J Trump Posts TruthSocial (@TruthTrumpPost) May 31, 2026
Israel described the move as part of its efforts to push back against Hezbollah. pic.twitter.com/AhjQ6kXzJq
उस किले के इजराइली सेना द्वारा कब्जे की पुष्टि रविवार (31 मई) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ट्रुथ सोशल पर भी दी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से इजराइल की वायुसेना लेबनान में लगातार हमले कर रही है।
नबातिये शहर पर भी हमला किया गया जिसे इजराइल हिजबुल्ला का मजबूत गढ़ बताता है। इजराइली सेना का दावा है कि उसी किले से हिजबुल्ला इजराइल पर हमले कर रहा था।
हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक लेबनान या हिजबुल्ला की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी NNA के अनुसार नबातिये में हुए हमलों में कई लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।