राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लगातार दूसरे दिन रेत का भयावह बवंडर आया जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है। शनिवार (30 मई) के बाद रविवार (31 मई) को भी धूल का ऐसा बवंडर उठा जिसमें भरी दुपहरीया के समय दृश्यता को शून्य पर पहुंचा दिया था।
वहीं मौसम विभाग ने कल यानी 1 जून को राजस्थान के कई शहरों में बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार (30 मई) को रेत के बवंडर के बाद 10 से अधिक जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई जिसकी वजह से रविवार (31 मई) को तापमान में गिरावट दर्ज हुई। बताया जाता है कि बवंडर और बारिश की वजह से तापमान में सीधे 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।
Read Also | चूरू में तेज आंधी का तांडव: 70 की रफ्तार से चली हवाएं, रेत के कारण आसमान हुआ पीला
इससे स्थानीय निवासियों को उमस वाली भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर में पिछले दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था जो आंधी-बारिश के बाद 36.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों यह तूफानी मौसम और प्री-मानसून गतिविधियां बनी रहेगी।
VIDEO | Rajasthan: Border regions of Jaisalmer were engulfed by a massive sandstorm, with visibility dropping sharply across Mohangarh and Ramgarh areas.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Hx6wL5SxGS
कैसा रहेगा कल का मौसम?
जयपुर मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ आंधी और बारिश हो सकती है। इसके साथ ओले पड़ने की संभावना भी जतायी गयी है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की संभावना जतायी गयी है।
जिन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें झुंझुनू, खैरथल तिजारा, कोठपुतली बहरोड़, सीकर, बालोतरा, बाड़मेर, चुरू, डीडवाना कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, श्री गंगानगर आदि शामिल हैं।