मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के पूर्ण मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। सोमवार (1 जून) को राज्यपाल आर. एन. रवि लोकभवन में मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल भी मौजूद हैं। संभावना है कि आज ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया जाएगा।
सबसे पहले तापस रॉय, शंकर घोष, अर्जुन सिंह, दीपक बर्मन, मनोज उरांव और गौरीशंकर घोष ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद क्रमशः दूधकुमार मंडल, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, स्वपन दासगुप्ता, शारद्वत मुखोपाध्याय तथा अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट की पूर्ण मंत्रियों की सूची
- तापस राय
- दीपक बर्मन
- शंकर घोष
- मनोज कुमार ओरांव
- अर्जुन सिंह
- गौरीशंकर घोष
- जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
- स्वप्न दासगुप्ता
- कल्याण चक्रवर्ती
- शारद्वत मुखर्जी
- अरुप कुमार दास
- अजय कुमार पोद्दार
- दूधकुमार मंडल
स्वतंत्र मंत्री की जिम्मेदारी
- मालती रावा राय
- इंद्रनील खां
- राजेश महतो
राज्यमंत्रियों की सूची
- जुएल मुर्मू
- हरेकृष्ण बेरा
- आनंदमय बर्मन
- अशोक दिंदा
- नदियार चांद बाउरी
- विशाल लामा
- शांतनु प्रमाणिक
- मौमिता विश्वास मिश्र
- उदय उमेश राय
- पूर्णिमा चक्रवर्ती
- कौशिक चौधरी
- भाष्कर भट्टाचार्य
- दीवाकर घरामी
- अमिय किस्कु
- कलिता माजी
- गार्गी दास घोष
- विराज विश्वास
- दीपंकर जाना
- सुमना सरकार