🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बिहार, बंगाल, यूपी और राजस्थान के मौसम पर बड़ा अलर्ट, पारा 38°C तक बढ़ने की आशंका! मानसून कब देगा दस्तक?

पहले संभावना जतायी गयी थी कि इस साल मई के अंतिम सप्ताह यानी 26 मई तक केरल में मानसून पहुंच सकता है लेकिन उसमें देर हुई और अब यह जून के पहले सप्ताह में भारत में पहुंचेगा।

By Moumita Bhattacharya

Jun 01, 2026 12:53 IST

जून के शुरुआत से ही बंगाल के मौसम में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महीने के शुरुआत से ही दक्षिण बंगाल में गर्मी और उमस बढ़ने वाली है। संभावना जतायी जा रही है कि तापमान में कम से कम 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। क्या बारिश होने और चिलचिलाती धूप से राहत मिलने की कोई संभावना है?

मौसम विभाग की मानें तो अभी दक्षिण बंगाल में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इस वजह से गर्मी और चिलचिलाती धूप तो बढ़ेगी ही, साथ ही उमस भी बढ़ने वाली है। लेकिन जून के पहले सप्ताह में ही उत्तर बंगाल में प्री-मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है। पर भारत में मानसून कब देने वाला है दस्तक?

क्षेत्रिय मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 3 से 4 जून के बीच केरल और तमिलनाडु में मानसून प्रवेश कर सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे यह पहले दक्षिण भारत और फिर देश के अन्य राज्यों में पहुंचेगा।

हालांकि पहले संभावना जतायी गयी थी कि इस साल मई के अंतिम सप्ताह यानी 26 मई तक केरल में मानसून पहुंच सकता है लेकिन उसमें देर हुई और अब यह जून के पहले सप्ताह में भारत में पहुंचेगा।

Read Also | राजस्थान में लगातार दूसरे दिन आया रेत का बवंडर, कैसा रहेगा कल का मौसम?

हिंदुस्तान की मीडिया रिपोर्ट में मौसम विभाग के हवाले से बताया गया कि 30 मई तक मानसून दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप समूह, केमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण पूर्व, पश्चिम मध्य, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया था। बताया जाता है कि कई राज्यों में प्री-मानसून की बारिश शुरू होने वाली है।

किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली - आज (1 जून) को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कल व परसो यानी 2 और 3 जून को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश के कई शहरों यानी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, नोएडा, बरेली, मुरादाबाद और झांसी में बारिश और तेज हवाओं के बहने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल - दक्षिण बंगाल और कोलकाता में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं उत्तर बंगाल में प्री-मानसून की बारिश हो सकती है इससे पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

बिहार - आज (1 जून) और 6 जून को बिहार में पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, पूर्वी चम्पारण, समस्तीपुर और बेगूसराय में बारिश होने की संभावना है। वहीं 4 से 6 जून तक लू चलने का भी अनुमान है।

राजस्थान - मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, अलवर, भरतपुर, नागौर और सीकर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश के भी आसार हैं।

Articles you may like: