🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

खाद्य भवन की सीढ़ियों से गिरकर अधिकारी बुरी तरह से घायल, SSKM में इलाजरत

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य भवन की चौथी मंजिल में सीढ़ियों के रेलिंग के बीच मौजूद खाली जगह से होकर वह नीचे गिर गए।

By Moumita Bhattacharya

Jun 01, 2026 13:50 IST

खाद्य भवन में भयानक दुर्घटना। सीढ़ियों से नीचे गिरकर कृषि विपणन विभाग के एक अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार (1 जून) की सुबह 10 बजे की बतायी जाती है।

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य भवन की चौथी मंजिल में सीढ़ियों के रेलिंग के बीच मौजूद खाली जगह से होकर वह नीचे गिर गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह सामान्य समय पर ही वे ऑफिस पहुंचे और अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। अचानक किसी भारी चीज के नीचे गिरने की आवाज सुनायी दी। वहां जाकर देखने पर उक्त अधिकारी सीढ़ियों के पास रखे फर्नीचर पर गिरे मिले। इसके बाद ही पूरे ऑफिस में हंगामा मच गया।

Read Also | बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार : अर्जुन सिंह, उमेश राय, शंकर घोष ने ली मंत्री पद की शपथ

बताया जाता है कि उन्हें तुरंत SSKM अस्पताल ले जाया गया। खाद्य भवन सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में उनका इलाज ट्रॉमा केयर में चल रहा है। हालांकि वह रेलिंग से नीचे कैसे गिर गए इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायलावस्था में उनका इलाज SSKM अस्पताल में चल रहा है।

Articles you may like: