हावड़ा के मंगला हाट के अस्थायी व्यवसायियों ने सोमवार (1 जून) को विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस और प्रशासन उन्हें रास्ते पर अपनी दुकान सजाकर व्यवसाय करने की अनुमति नहीं दे रही है। इसके विरोध में बंकिम सेतु के नीचे सभी अस्थायी व्यवसायियों ने एकत्र होकर विरोध जताया।
घटना की जानकारी मिलते ही हावड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है और परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है।
प्रदर्शन कर रहे छोटे कारोबारियों का दावा है कि वे पिछले लंबे समय से इलाके की सड़कों के किनारे पर बैठकर ही व्यापार करते हैं। इसी व्यवसाय से उनका परिवार चलता है लेकिन अचानक सड़क के किनारे पर दुकान लगाने से मना करने की वजह से उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए प्रशासन से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करते हुए ही यह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Read Also | अभिषेक बनर्जी पर हमले पर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान, बोलीं- जनता के गुस्से का था नतीजा
विरोध-प्रदर्शन की वजह से इलाका काफी तनावपूर्ण हो गया है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है और प्रशासनिक अधिकारी मामले पर अपनी नजरें बनाएं हुए हैं ताकि परिस्थिति न बिगड़े। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल परिस्थिति नियंत्रण में ही है।
बताया जाता है कि व्यवसायियों के साथ बात करके प्रशासनिक अधिकारी समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं।
इस बारे में मीडिया से बात करते हुए हावड़ा के मंगला हाट व्यवसायी समिति के प्रवक्ता सुदीप विश्वास ने दावा किया कि हमसे पहले कहा गया था कि फुटपाथ पर बैठकर दुकान लगा सकेंगे। लेकिन अचानक बाद में कहा गया कि अब फुटपाथ पर दुकानें नहीं लगायी जा सकेंगी। यहीं हमारी पूंजी है। इसलिए सरकार से अनुरोध है कि हम हर तरह के दिशा-निर्देश का पालन करेंगे लेकिन हमें दुकान लगाने की अनुमति दी जाए।