🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आज भवानी भवन में सीआईडी के सामने उपस्थित नहीं हुए अभिषेक बनर्जी, वजह 'शारीरिक अस्वस्थता'

अभिषेक बनर्जी ने अस्वस्थता का हवाला देते हुए सीआईडी से पूछताछ के लिए कुछ दिनों का अतिरिक्त समय मांगा है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 01, 2026 15:39 IST

आज भवानी भवन में हाजिर होने के लिए नहीं जा रहे हैं तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शारीरिक अस्वस्थता का हवाला देते हुए उन्होंने पत्र लिखकर नहीं जाने की बात कही है।

विधानसभा में हस्ताक्षर विवाद को लेकर सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को नोटिस दिया था। इसी सिलसिले में उन्हें आज भवानी भवन में तलब किया गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बनर्जी ने अस्वस्थता का हवाला देते हुए सीआईडी से पूछताछ के लिए कुछ दिनों का अतिरिक्त समय मांगा है।

हस्ताक्षर विवाद की जांच के सिलसिले में सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को सोमवार दोपहर 12 बजे भवानी भवन में उपस्थित होने के लिए तलब किया था। हालांकि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी वह वहां नहीं पहुंचे।

Read Also | सब नाटक है...अभिषेक बनर्जी पर तंज कसते हुए सुकांत मजूमदार ने किया तीखा कटाक्ष

सूत्रों का कहना है कि अभिषेक बनर्जी ने अपने करीबी लोगों से कहा है कि वह 'शारीरिक अस्वस्थता' के कारण आज (1 जून) सीआईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। सूत्रों का यह भी दावा है कि उनकी आंख और पसलियों में दर्द है।

गौरतलब है कि पिछले शनिवार (30 मई) अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में अपनी पार्टी के एक मृतक कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें भारी जनाक्रोश का सामना करना पड़ा। आरोप है कि उनको ईंट और पत्थर से मारा गया। साथ ही अंडे भी मारे गए।

आरोप है कि रास्ते में उनके साथ मारपीट की गई और धक्का-मुक्की के दौरान तृणमूल सांसद की शर्ट भी फट गई। सुरक्षा के लिए उन्हें हेलमेट पहनाया गया था लेकिन कथित तौर पर हमलावरों ने वह हेलमेट भी उतारकर उनसे मारपीट की।

उस दिन रात को ही अभिषेक बनर्जी को नर्सिंग होम ले जाया गया लेकिन प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वर्तमान में वह अपने घर पर ही आराम कर रहे हैं।

Articles you may like: