🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या वाकई में 'गोल्ड डिगर' हैं सुष्मिता सेन? रिश्ता टूटने के सालों बाद ललित मोदी ने क्या बताया

रिश्ता क्यों टूटा इसकी वजह ढूंढते हुए उस समय काफी लोगों ने सुष्मिता सेन पर ही 'गोल्ड डिगर' होने का आरोप लगाया था। ललित मोदी ने सालों बाद इस बारे में क्या कहा?

By Moumita Bhattacharya

Jun 02, 2026 16:21 IST

करीब 4 साल पहले सोशल मीडिया पर जैसे ही सुष्मिता सेन और ललित मोदी की फोटो आयी थी, तुरंत वायरल हो गयी थी। दोनों किसी रिश्ते में है, इस बात की कानों-कान किसी को भनक तक नहीं लगी थी। हालांकि यह रिश्ता लंबा नहीं टिका और जल्द ही दोनों एक-दूसरे से अलग भी हो गए थे।

रिश्ता क्यों टूटा इसकी वजह ढूंढते हुए उस समय काफी लोगों ने सुष्मिता सेन पर ही 'गोल्ड डिगर' होने का आरोप लगाया था। हालांकि तब सुष्मिता या ललित में से किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा था। लेकिन रिश्ता टूटने के सालों बाद आखिरकार ललित मोदी ने इस बात का खुलासा किया।

पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान ललित मोदी ने सुष्मिता को अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण इंसान बताया। उन्होंने कहा कि सुष्मिता मेरे जीवन में बहुत खास थी। उन्होंने मुझे कई तरह से समृद्ध किया है। मेरे अच्छे रहने में भी सुष्मिता सेन का बड़ा हाथ है। फिर रिश्ता क्यों टूट?

Read Also | 'डॉन 3' विवाद के बीच मैसूरु के चामुंडेश्वरी मंदिर में पहुंचे रणवीर सिंह, कांतारा कांड के लिए मांगी माफी

इस सवाल के जवाब में ललित मोदी ने कहा कि इस रिश्ते में सबसे बड़ी समस्या दूरी की थी। मोदी का दावा है कि वह लंबे समय से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थे। सुष्मिता अपने काम की वजह से भारत रहती थी और मैं लंदन। इसी दूरी की वजह से धीरे-धीरे रिश्ते में मुश्किलें आने लगी।

आखिरकार इसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। लेकिन वर्तमान में भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त बने हुए हैं।

इंटरव्यू के दौरान साल 2022 का मुद्दा भी आया जब सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन को 'गोल्ड डिगर' तक कहा गया था। इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता सेन आर्थिक रूप से समृद्ध और आजाद ख्यालों वाली महिला हैं।

फाइनेंशियल रूप से सुष्मिता कभी भी मेरे साथ रिश्ते में नहीं आयी थी। ललित मोदी ने दावा किया कि जब दोनों रिश्ते में थे तब कई बार सुष्मिता सेन उनका खर्च उठाती थी। मजाकिया लहजे में मोदी बोलते हैं कि कई बार तो मुझे ही लगता था कि मैं एक Kept Boyfriend हूं। ललित मोदी का मानना है कि सुष्मिता सेन को 'गोल्ड डिगर' कहना सरासर गलत था।

Articles you may like: