🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बालेन शाह से पहले रबी लामिछाने का दिल्ली दौरा, क्या है इस दौरे का असली मकसद?

भाजपा मुख्यालय में रबी लामिछाने की नितिन नबीन से मुलाकात, ‘नो हाउ बीजेपी’ पहल के तहत हुई बातचीत

By श्वेता सिंह

Jun 02, 2026 15:07 IST

नई दिल्लीः नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बातचीत हुई और भारतीय राजनीतिक संगठन की कार्यशैली को लेकर चर्चा आगे बढ़ी।

‘नो हाउ बीजेपी’ पहल के तहत संवाद

यह मुलाकात भाजपा की ‘नो हाउ बीजेपी’ पहल का हिस्सा रही, जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों के राजनीतिक प्रतिनिधियों को पार्टी की संगठनात्मक संरचना, विचारधारा और शासन मॉडल से परिचित कराना है। बातचीत में संगठनात्मक प्रबंधन, जनसंपर्क और राजनीतिक संवाद के तरीकों पर भी विचार साझा किए गए।

भारत-नेपाल राजनीतिक संपर्क पर जोर

बैठक के दौरान भारत और नेपाल के बीच राजनीतिक स्तर पर बेहतर समझ और संवाद बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। भाजपा ने इस तरह के संवाद को दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग और राजनीतिक रिश्तों को मजबूत करने वाला कदम बताया। इस मुलाकात को क्षेत्रीय कूटनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

बालेन शाह से पहले दौरे पर सवाल

रबी लामिछाने का यह दिल्ली दौरा ऐसे समय में हुआ है जब नेपाल की राजनीति में काठमांडू के मेयर बालेन शाह की सक्रियता और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसी कारण लामिछाने की इस यात्रा के राजनीतिक मकसद को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे संगठनात्मक संवाद और अनुभव साझा करने की पहल बताया गया है।

Articles you may like: