🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

करोड़ों का मालिक चला रहा था फर्जी आधार-पासपोर्ट का नेटवर्क

दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई थी। जांच के दौरान होटल मालिक लवकेश बजाज की मुश्किलें और बढ़ गई है।

By लखन भारती

Jun 05, 2026 14:42 IST

नयी दिल्लीः पुलिस पूछताछ में पहले ही फायर एनओसी, सुरक्षा नियमों की अनदेखी और होटल में क्षमता से अधिक लोगों को ठहराने जैसी गंभीर लापरवाहियां सामने आ चुकी थीं। इसके बाद पुलिस ने लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया था।अब जांच में एक और बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लवकेश ने स्वीकार किया है कि वर्ष 2025 में दो बांग्लादेशी नागरिकों के लिए फर्जी पहचान दस्तावेज बनवाने में उसकी भूमिका थी। आरोप है कि वह जानता था कि दोनों बांग्लादेशी नागरिक हैं, इसके बावजूद उनके आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाने में मदद की गई।दिल्ली पुलिस के मुताबिक, करोड़ों रुपये की संपत्ति का मालिक होने के बावजूद लवकेश ने पैसों के लालच में यह काम किया। जांच में यह भी सामने आया है कि बांग्लादेशी नागरिकों के आधार कार्ड उसके ही पते पर बनवाए गए थे। इतना ही नहीं, उन्हें दिल्ली में रहने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई थी।ताजा खुलासे के बाद लवकेश बजाज की कानूनी परेशानियां और बढ़ गई हैं। पुलिस अब उसके खिलाफ इस मामले में एक और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Articles you may like: