मोहालीः पंजाब के मोहाली में एक पूर्व प्रेमी ने युवकी की जान चाकू मारकर हत्या कर दी। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले अफेयर चल रहा था, लेकिन कुछ महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। युवक दोबारा से संबंध बनाना चाह रहा था, युवती ने दोबारा इनकार कर दिया, इस आरोपी बौखला गया और खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना मोहाली के फेज-11 स्थित बेस्टेक मॉल के पास एक निजी कंपनी के कार्यालय में हुई। मृतका की पहचान पटियाला निवासी 30 साल डिंपल के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान हरविंदर मान उर्फ हैरी के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों एक निजी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में पिछले तीन सालों से साथ साथ काम करते थे।
ब्रेकअप से बौखलाया था हैरी
शुरुआती जांच में सामने आया है कि डिंपल और हरविंदर के बीच अफेयर चल रहा था। पर करीब छह महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद हरविंदर परेशान रहने लगा। वो लगातार डिंपल से दोबारा रिलेशनशिप बनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन युवती तैयार नहीं हुई और उससे दूरी बनाए हुए थी।
पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन डिंपल आफिस में काम कर रही थी। इसी दौरान हरविंदर वहां पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चाकू निकाल लिया और डिंपल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से आफिस में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी दहशत में आ गए।
युवती पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से कई वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। फोर्टिस अस्पताल में डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरविंदर का इलाज चल रहा है। उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में घटना के पीछे ब्रेकअप और पर्सनल विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।