बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनीस्ट आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी पर मुहर लगा दी है। वह अगले महीने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 61 साल की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान इन दिनों खबरों की सूर्खियों में छाए हुए हैं।
इस खबर की पुष्टि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुद की। इसके बाद से फैंस के बीच उनकी तीसरी शादी की चर्चाएं होने लगी हैं।
5 जुलाई को होगी तीसरी शादी
पिछले लगभग 2 सालों से आमिर खान और गौरी स्प्रैट रिलेशनशीप में हैं। 'वैरायटी इंडिया' से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी शादी की अटकलों को सच बताते हुए कहा कि मैं अभी अमेरिका की यात्रा पर हूं। शादी की खबरें बिल्कुल सच हैं। यह 5 जुलाई 2026 को होने जा रही है।
फिल्म फेयर की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने भव्य और चमक-दमक वाली शादी के बजाए घर पर ही बेहद सादगी के साथ कोर्ट मैरिज करने का फैसला लिया है। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही उपस्थित रहने की संभावना है।
Read Also | क्या किसी तीसरे की वजह से हुआ मौनी रॉय का तलाक? सूरज नांबियार ने दी पहली प्रतिक्रिया
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
आमिर खान की होने वाली तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली है। गौरी वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री में काम करती हैं। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार लाइफस्टाइल और सैलून इंडस्ट्री में गौरी का एक सफल कॅरियर है और वर्तमान में वह मुंबई में रहती हैं। गौरी एक बेटे की सिंगल मदर है।
गौरी के अपने जीवन में आने से आमिर बेहद भावुक हो गए थे। TOI की मीडिया रिपोर्ट को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था कि रीना दत्त और किरण राव से भी मेरे रिश्ते काफी गहरे रहे हैं लेकिन चीजें वैसी नहीं रही जैसी उम्मीद की थी। मैं धन्य महसूस करता हूं कि मेरे जीवन में गौरी आयी। मुझे लगता है कि अब जाके मैं मुकम्मल हुआ हूं।
Read Also | '3 इडियट्स' के सिक्वल में चौथा इडियट बनेंगे यह एक्टर? आमिर खान के साथ पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन
कौन थी आमिर खान की पूर्व दोनों पत्नियां?
आमिर और गौरी की पहली मुलाकात लगभग ढाई दशक पहले हुई थी। हालांकि इसके बाद दोनों के बीच का कनेक्शन कट गया था। इस बीच आमिर खान ने 1986 में पहले रीना दत्ता से शादी की और उसके बाद 2005 में किरण राव से उन्होंने शादी की।
किरण राव से वह साल 2021 में अलग हो गए। अब आमिर तीसरी शादी करने के लिए तैयार हैं। इस साल जन्मदिन के मौके पर ही 61 वर्षीय आमिर खान ने अपनी 47 वर्षीय गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को दुनिया से मिलवाया था।